WWE Star Sends Message Uncle Howdy: WWE SmackDown में एक हफ्ते पहले Wyatt Sick6 ने वापसी की थी। उन्होंने आते ही बवाल मचाया। उन्होंने स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स (Street Profits) और फ्रैक्सिऑम (Fraxiom) के बीच चल रहे WWE टैग टीम मैच में दखल दिया। उन्होंने न सिर्फ इन दोनों टीमों पर अटैक किया, बल्कि मैच में दखल देने आई DIY और मोटर सिटी मशीन गन्स को भी निशाना बनाया।
WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, फ्रैक्सिऑम, मोटर सिटी मशीन गन्स और DIY का सैगमेंट हुआ। Wyatt Sick6 ने यहां भी दखल देकर सभी पर अटैक कर दिया। फैंस मिस्ट्री फैक्शन को दोबारा टीवी पर देखकर बेहद खुश हैं। अंकल हाउडी ने इसी बीच दोनों शोज़ के दौरान फ्रैक्सिऑम के नाथन फ्रेज़र को मुख्य रूप से निशाना बनाया।
वापसी के दौरान Wyatt Sick6 लीडर अंकल हाउडी ने फ्रेज़र पर मैंडिबल क्लॉ लगाया था। पिछले SmackDown के शो में हाउडी ने नाथन को सिस्टर एबीगेल दिया। लग रहा है कि फ्रेज़र इससे तंग आ चुके हैं और उन्होंने हाउडी को उनसे दूर रहने के लिए कहा है। नाथन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,
"अंकल हाउडी, मुझे अकेला छोड़ दो।"
आप नीचे नाथन फ्रेज़र की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:
WWE में क्या होगा Wyatt Sick6 का अगला कदम?
Wyatt Sick6 पर फैंस की नजर टिकी हुई है। पिछले साल इस ग्रुप ने डेब्यू करके खूब बवाल मचाया था लेकिन बीच में महीनों तक वो नजर नहीं आए। अब SmackDown में Wyatt Sick6 वापस आ गए हैं। फैंस उनके दूसरे रन के लिए उत्साहित हैं। WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में अंकल हाउडी का एक वीडियो पैकेज देखने को मिला था।
उन्होंने कहा था कि जब तक उन्हें अपनी चीज नहीं मिल जाती, तब तक वो इस तरह से तबाही मचाते रहेंगे। ऐसा लग रहा है कि अंकल हाउडी और Wyatt Sick6 का मौजूदा समय में लक्ष्य WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल करना है। आने वाले समय में इस मिस्ट्री फैक्शन के कुछ सदस्य टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए दिखाई दे सकते हैं। देखना होगा कि चीजें किस तरह से आगे बढ़ती हैं।