WWE Superstar की हार की स्ट्रीक का हुआ चौंकाने वाला अंत, 7 महीनों बाद जीता धमाकेदार मैच

Ujjaval
फेमस WWE स्टार की स्ट्रीक का हुआ अंत
फेमस WWE स्टार की स्ट्रीक का हुआ अंत

Nathan Frazer: WWE NXT के एपिसोड में एक फेमस सुपरस्टार की हार की स्ट्रीक का आखिर अंत देखने को मिल गया है। नाथन फ्रेज़र (Nathan Frazer) ने NXT के एपिसोड में नोअम डार (Noam Dar) का सामना किया था। इस मैच में ड्रैगन ली (Dragon Lee) ने इंटरफेयर किया और इसी चीज़ का फायदा नाथन को मिला। उन्होंने मौजूदा हैरिटेज कप विजेता पर चौंकाने वाली जीत दर्ज की।

जीत के बाद नाथन फ्रेज़र ने ट्विटर पर एक शानदार ट्वीट किया। उन्होंने WWE के ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि वो 7 महीनों बाद पहली बार किसी मैच में जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। उन्होंने ट्विटर द्वारा यह चीज़ कन्फर्म कर दी कि WWE टीवी पर उनकी चली आ रही हार की स्ट्रीक का अंत हो गया है। उन्होंने कहा,

"मैंने WWE के NXT शो पर 11 अक्टूबर 2022 के बाद अपना पहला मैच जीता है।"

आप नीचे नाथन फ्रेज़र का ट्वीट देख सकते हैं:

फ्रेज़र की हार की स्ट्रीक काफी ज्यादा लंबी चली थी। उन्होंने NXT में 11 अक्टूबर 2022 को अपना आखिरी मैच जीता था। आपको बता दें कि NXT LVL UP पर इसी बीच नाथन ने जेवियर बर्नाल को हराया था लेकिन NXT के मुख्य शो पर यह उनकी 7 महीनों में पहली जीत मानी जाएगी।

WWE NXT सुपरस्टार Nathan Frazer के पास काफी टैलेंट है

पूर्व NXT UK रेसलर नाथन फ्रेज़र के पास शानदार रेसलिंग स्किल्स हैं। साथ ही वो रिंग में अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स का भी इस्तेमाल करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके थोड़े समय पहले Axiom के खिलाफ आए बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले बेहतरीन रहे थे। नाथन को इस जीत से काफी मदद मिली होगी और WWE द्वारा शायद अब उन्हें तगड़ा पुश मिल सकता है।

अच्छी बात यह है कि फ्रेज़र की उम्र अभी सिर्फ 24 साल है और वो अगर इसी तरह से अपना प्रदर्शन जारी रखते गए, तो आगे जाकर उनका करियर एक अलग मोड़ ले सकता है। वो NXT ब्रांड के टॉप स्टार बन सकते हैं। नाथन की रेसलिंग स्किल्स किसी अनुभवी मेन रोस्टर स्टार के स्तर की है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications