WWE में Roman Reigns के ग्रुप में शामिल होने को लेकर पूर्व चैंपियन ने दिया बड़ा बयान, क्या Bloodline में होगी नए मेंबर की एंट्री?

roman reigns bloodline nia jax
क्या WWE में ब्लडलाइन से जुड़ेगा नया मेंबर?

WWE: रोमन रेंस (Roman Reigns) की लीडरशिप में द ब्लडलाइन (The Bloodline) ने WWE में अपनी लिगेसी कायम की है, लेकिन जे उसो (Jey Uso) के जाने के बाद उनका ग्रुप पहले की तुलना में कमजोर पड़ा है। ऐसी स्थिति में अनोआ'ई परिवार के एक अन्य सदस्य ने द ब्लडलाइन में आने की इच्छा जताई है।

पूर्व Raw विमेंस चैंपियन नाया जैक्स ने हाल ही में WrestlingNews.co को इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे Roman Reigns के ग्रुप के साथ जुड़ने के बारे में सवाल पूछा गया। नाया जैक्स ने हामी भरते हुए कहा:

"मैं इस प्लान के लिए ना नहीं कह सकती। अगर उन्हें जरूरत होगी तो मैं हमेशा उनके साथ काम करने के लिए तैयार रहूंगी। ऐसा कोई काम नहीं है जिसे वो ना कर सकें और उन्हें परफॉर्म करते देखने पर बहुत अच्छा महसूस होता है।"

आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से द ब्लडलाइन में केवल 3 एक्टिव रेसलर्स हैं और संभावनाएं जताई जाती रही हैं कि Roman Reigns अपनी टीम में भविष्य में नए मेंबर्स को जोड़ सकते हैं। खैर नाया जैक्स की बात करें तो वो रियल लाइफ में द रॉक की कज़िन हैं और उनका आना द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में चार चाँद लगा सकता है।

क्या Nia Jax WWE SmackDown में आ पाएंगी?

नाया जैक्स इस समय Raw रोस्टर का हिस्सा हैं और हाल ही में उन्होंने Royal Rumble 2024 के पोस्टर पर शार्लेट फ्लेयर को रिप्लेस किया है, जिन्हें हाल ही में चोट आई थी। ऐसी स्थिति में नाया जैक्स अगर SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस के पास ब्लू ब्रांड में शामिल होने की मांग रखती तो उसके पूरा होने की संभावनाएं भी काफी ज्यादा होंगी।

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि WWE SmackDown में जाने से वो नई और दिलचस्प स्टोरीलाइंस का हिस्सा बन पाएंगी। इस बीच देखना होगा कि नाया जैक्स क्या रिया रिप्ली के साथ स्टोरीलाइन को फिनिश नहीं कर पाती हैं या नहीं।

आपको बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में The Final Testament एक खतरनाक ग्रुप के रूप में उभर कर सामने आया है। वो अगर द ब्लडलाइन को टारगेट करते हैं तो एक फीमेल रेसलर की कमी को नाया जैक्स पूरा कर सकती हैं

Quick Links