WWE में मौजूद 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट ने रचाई शादी, अपनी पत्नी के साथ जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए आए नज़र

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Omos: 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट और WWE सुपरस्टार ओमोस (Omos) शादी के बंधन में बंध गए हैं। सभी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक नई पारी की शुरूआत अब वो कर रहे हैं।

ओमोस लगभग चार साल से WWE के मुख्य सुपरस्टार बने हैं। साल 2019 में पहले हाउस शो में उन्होंने शुरूआत की थी। इसके बाद एजे स्टाइल्स के साथ उन्होंने काम किया। स्टाइल्स के साथ काम करने से उन्हें बहुत फायदा हुआ। दोनों ने Raw टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। इसके बाद से उनका सिंगल्स रन भी अच्छा चला।

WWE सुपरस्टार ओडिसी जोन्स ने इंस्टाग्राम पर ओमोस की शादी का वीडियो शेयर किया। ओमोस अपनी पत्नी के साथ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

क्या WWE द्वारा फ्यूचर में Omos को बड़ा पुश दिया जाएगा?

ओमोस इस समय फ्री एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। WrestleMania 39 में ओमोस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। जब इस मैच का ऐलान हुआ था तब सभी चौंक गए थे। कंपनी ने तगड़ा पुश उन्हें इस बार दिया था। दोनों के बीच मैच भी अच्छा हुआ। हालांकि लैसनर ने मेनिया में जीत हासिल की।

Backlash 2023 में भी WWE ने ओमोस को पुश दिया था। सैथ रॉलिंस के साथ उनका शानदार मैच देखने को मिला था। हालांकि यहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों बड़े मैचों में ओमोस को हार मिली लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ओमोस को बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। कुछ समय पहले DC101 को ओमोस ने अपना इंटरव्यू दिया था। यहां लैसनर और रॉलिंस के साथ मैच को लेकर उन्होंने कहा था,

मेरा फेवरेट मैच WrestleMania 39 का था क्योंकि ब्रॉक लैसनर के साथ काम करना हमेशा सपना होता है। सैथ रॉलिंस के साथ काम करना भी एक सपना है, लेकिन मुझे लगता है कि ये उनमें से एक था, मुझे उम्मीद थी कि एक ना एक दिन उनके साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा

उम्मीद है कि ओमोस को फ्यूचर में भी बड़ा पुश दिया जाएगा। कंपनी ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now