SmackDown में Roman Reigns को अपने भाई से मिले धोखे पर 7 फुट 3 इंच लंबे जायंट WWE Superstar ने दी अनोखी प्रतिक्रिया

jey uso roman reigns
WWE सुपरस्टार ने द ब्लडलाइन के टूटने पर प्रतिक्रिया दी

WWE: WWE यूनिवर्स में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) के टूटने की खबर बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा दे दिया था। अब द ब्लडलाइन (The Bloodline) का अंत हो चुका है और नाइजीरियान जायंट ओमोस (Omos) ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

इस घटना का जिक्र करते हुए ओमोस ने ट्वीट करते हुए ताली बजाने वाले इमोजी शेयर किए। इसके जरिए वो द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन की तारीफ करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस मेन इवेंट सैगमेंट में द उसोज़ ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि उन्हें अब ट्राइबल चीफ के साथ की कोई जरूरत नहीं है।

Ad

The Bloodline पिछले 3 सालों से WWE का सबसे डॉमिनेंट फैक्शन बना हुआ था

रोमन रेंस ने 2020 में हील टर्न लेने के बाद द ब्लडलाइन नाम के फैक्शन की शुरुआत की थी। आगे चलकर जे उसो, जिमी उसो, पॉल हेमन, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ भी शामिल हुए। ज़ेन ऐसे पहले सुपरस्टार रहे जिन्हें सबसे पहले इस ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया गया क्योंकि Royal Rumble 2023 में उन्होंने ट्राइबल चीफ पर अटैक कर दिया था।

उसके बाद जिमी उसो द ब्लडलाइन से अलग हुए, जिन्होंने WWE Night of Champions 2023 में रोमन को सुपरकिक लगा दी थी। वहीं SmackDown के हालिया एपिसोड में जे उसो ने भी ट्राइबल चीफ पर अटैक कर सुनिश्चित किया कि द ब्लडलाइन अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। कुछ समय पूर्व LA Times को दिए इंटरव्यू में रोमन रेंस ने कहा था कि:

"जिमी उसो, वाकई में बड़े भाई हैं। जे उसो के मन में हमेशा असुरक्षा की भावनाएं प्रबल रही हैं क्योंकि उन्हें खुद को बेस्ट साबित करना पसंद रहा है। मैं और जिमी हमेशा उनकी बुरी हालत किया करते थे। इस वजह से जे उसो के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसी कारण वो द ब्लडलाइन के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक बने रहे हैं।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications