WWE Superstar Omos ने 8 महीने में किया जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

WWE सुपरस्टार ओमोस ने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है
WWE सुपरस्टार ओमोस ने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है

WWE Raw सुपरस्टार ओमोस (Omos) ने कुछ समय पहले एक शानदार तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली। इसमें एक ओर 8 महीने पहले की तस्वीर है वहीं एक तरफ अभी की फोटो है। दोनों में काफी ज्यादा फर्क नजर आ रहा है।

Ad

ओमोस पिछले तीन सालों से WWE के साथ बने हुए हैं। उन्होंने लंबे समय तक ट्रेनिंग की और फिर उनका मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ। वो काफी समय तक एजे स्टाइल्स के साथ नजर आए और उन्होंने बाद में अकेले दम पर भी प्रभावित किया। अभी वो MVP के साथ नजर आ रहे हैं। उन्हें दिग्गज के साथ रहते हुए काफी ज्यादा फायदा होगा।

7 फुट 3 इंच के Raw सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली और तस्वीरें पोस्ट की। इसमें शानदार तरीके से उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। उनके शरीर पर पहले ज्यादा फैट था और उनकी बॉडी भी उतनी अच्छी नहीं थी। हालांकि, उन्होंने मेहनत की और फैट को कम कर दिया। साथ ही वो शानदार शेप में नजर आ रहे थे। आप यहां उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

ओमोस के शरीर में काफी ज्यादा सुधार हुआ है
ओमोस के शरीर में काफी ज्यादा सुधार हुआ है
Ad

WWE सुपरस्टार ओमोस ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है

ओमोस काफी समय से एजे स्टाइल्स के साथ नजर आ रहे थे। बाद में दोनों ने टैग टीम के रूप में काम किया। वो WrestleMania 37 में Raw टैग टीम चैंपियंस बनने में सफल रहे थे। उनका टाइटल रन अच्छा रहा लेकिन बाद में वो चैंपियनशिप हार गए।

स्टाइल्स और ओमोस के बीच दुश्मनी भी देखने को मिली। ओमोस ने WrestleMania 38 में एक बड़ा मुकाबला लड़ा था। दरअसल, उन्होंने बॉबी लैश्ले के खिलाफ सिंगल्स मैच में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस मैच में उनकी हार जरुरी हुई लेकिन उनका कद जरूर बढ़ा है। अब ओमोस और MVP साथ आ गए हैं। MVP की मदद से बॉबी लैश्ले को काफी फायदा हुआ था। अब ओमोस को भी सफलता हासिल करने का मौका मिल सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications