मनी इन द बैंक पीपीवी के बाद WWE सुपरस्टार पेज को उनके बॉयफ्रेंड एल्बर्टो डैल रियो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पेज को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक फैन ने एल्बर्टो डैल रियो के साथ पेज की फाइट के बाद उसे गिरफ्तार करके ले जाते समय फोटो खींची। उन्होंने इस घटना की तस्वीरें पोस्ट की। Breaking NEWS: Paige was arrested after Money in the bank (great quarrel with Alberto del Rio) her partner!!! pic.twitter.com/fYrvsewBuw — Roman Reigns (@Roman_Empire_76) June 20, 2016 फोटो में साफ देखा जा सकता है कि पेज और डैल रियो साथ-साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं आई है कि उन्हें किस वजह से गिरफ्तार किया गया है। टोटल डीवाज़ के सीजन की घोषणा के बाद से पेज और डैल रियो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी सारे फैंस ने सवाल उठाए थे। कुछ का मानना है कि ये टोटल डीवाज़ को हाइप देने के लिए की गई है क्योंकि डैल रियो पहले से शादीशुदा हैं। जबकि कुछ का कहना है कि ये सीन्स टोटल डीवाज़ के लिए सैट किए गए हैं। हालांकि उनके अरेस्ट को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्ठि नहीं हुई है। लेकिन ये पेज के लिए एक बड़ा धक्का हो सकता है। एम्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। लेकिन आपकों बता दें कि आज हुए मनडे नाइट रॉ में पेज नजर आई थी। उनका सामना विमेंस चैंपियन शार्लेट के साथ हुआ था।