"क्या मैं उन लोगों के लिए काम करना चाहूंगा?"- फेमस WWE Superstar ने अपने भविष्य को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
WWE सुपरस्टार पैट मैकेफी ने बड़ा बयान दिया
WWE सुपरस्टार पैट मैकेफी ने बड़ा बयान दिया

Pat McAfee: पूर्व WWE स्मैकडाउन (SmackDown) कमेंटेटर पैट मैकेफी (Pat McAfee) ने हाल ही में अपने भविष्य को लेकर बड़ी जानकारी दी है। फैंस उनका काफी समय से WWE में पूरी तरह से रिटर्न देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक उनकी पूर्ण रूप से वापसी नहीं हुई है और हाल ही में मैकेफी ने इसे लेकर अपडेट दिया है।

Ad

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डाली है और इसमें उन्होंने WWE में अपने भविष्य को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि WWE को अभी बेचने की बात चल रही है और ऐसे में जो भी WWE को खरीदेगा, उसके बाद सोच-समझकर वो निर्णय लेंगे कि उन्हें वापसी करनी है या नहीं। इसका सीधा अर्थ है कि अगर किसी ऐसी कंपनी ने WWE को खरीदा, जो मैकेफी को पसंद है, तो शायद वो WWE में फिर से कमेंट्री करते हुए या इन-रिंग एक्शन में दिखेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनकी वापसी मुश्किल है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा,

"मेरी बेटी का जन्म होने वाला है… इसका मेरे WWE में भविष्य से क्या अर्थ है? मुझे WWE पसंद है लेकिन यह कंपनी आगे जाकर बिकने वाली है, उन्हें कौन खरीद रहा है? क्या मैं उन लोगों (नए मालिकों) के लिए काम करना या पैसा कमाना चाहूंगा?"
Ad

WWE फैंस को पैट मैकेफी की कमेंट्री और इन-रिंग वर्क बहुत पसंद है

पैट मैकेफी अप्रैल 2021 में SmackDown की कमेंट्री टीम का हिस्सा बने थे और वो माइकल कोल के साथ नज़र आते थे। फैंस को उनका कमेंट्री करने का अंदाज पसंद था और इसी वजह से वो कुछ समय बाद कंपनी का अहम हिस्सा बन गए। मैकेफी ने WrestleMania 38 और SummerSlam 2022 में मैच भी लड़ा था।

सितंबर 2022 में उन्होंने WWE से दूर होने का निर्णय लिया और वो ESPN के College Gameday के लिए अनाउंसर के रूप नज़र आने लगे। उनकी जगह वेड बैरेट अब SmackDown में कमेंट्री कर रहे हैं। Royal Rumble 2023 में मैकेफी ने सरप्राइज रिटर्न करके पूरे शो में कमेंट्री की थी। हालांकि, इसके बाद वो फिर ब्रेक पर चले गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications