Piper Niven: WWE में इस समय कई स्टार्स चोट या अपने निजी कारण की वजह से लाइव टीवी से दूर हैं। इसी कड़ी में एक नाम पाइपर निवेन (Piper Niven) का है। पाइपर निवेन 2019 में WWE से जुड़ी थीं। वो करीब दो साल तक NXT का हिस्सा थीं। इसके बाद उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। फिलहाल वो करीब 3 महीने से लाइव टीवी पर नज़र नहीं आई हैं। ऐसे में उन्होंने खुद को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है।पाइपर निवेन इस समय WWE के Raw ब्रांड का हिस्सा हैं, लेकिन वो मई के बाद से ही शो में नज़र नहीं आई हैं। हालांकि, WWE के यूके टूर के दौरान वो कई मुकाबलों का हिस्सा बनी थीं। हाल ही में पाइपर निवेन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। उन्होंने अपनी हेल्थ को लेकर फैंस को खुशखबरी दी और बताया कि वो पहले के मुकाबले ठीक हैं। इन फोटोज को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,"जिंदा हूं और ठीक हूं" View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार Piper Niven ने मेन रोस्टर पर अलग नाम से पहचान बनाई हैपाइपर निवेन ने मेन रोस्टर पर डेब्यू डूड्रॉप के नाम से किया था। इस दौरान उनकी और ईवा मैरी की जोड़ी को फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। फैंस उम्मीद कर रहे थे कि आने वाले समय में WWE डूड्रॉप को पुश दे सकता है। हालांकि, WWE ने सभी को हैरान करते हुए उनका नाम फिर से पाइपर निवेन कर दिया।पाइपर निवेन Queen's Crown टूर्नामेंट में रनर-अप रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2022 के Royal Rumble इवेंट में बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज भी किया था। हालांकि, उन्हें इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। वो इस साल विमेंस Royal Rumble मैच में भी नज़र आई थीं। पाइपर ने इसके बाद भी कुछ शानदार मैच लड़े। View this post on Instagram Instagram Postबता दें कि पाइपर निवेन बीमार हैं और इसी वजह से वो लाइव टीवी से दूर हैं। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले समय में पाइपर एक बार फिर से रिंग में वापसी कर सकती हैं। देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से उनकी वापसी को प्लान करता है।