WrestleMania 38 के लिए WWE में बिल्डअप शुरू हो गया है। कुछ मैचों का ऐलान भी कर दिया गया है। WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) का प्रतिद्वंदी इस इवेंट में अभी तक सामने नहीं आया। पूर्व चैंपियन बियांका ब्लेयर ने जरूर बैकी लिंच को रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 के लिए चुनौती दे दी। बैकी लिंच से अपना बदला बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) लेना चाहती हैं।WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को लेकर दिया बड़ा बयानबियांका ब्लेयर ने पिछले साल विमेंस रंबल मैच जीता था। इसके बाद WrestleMania को उन्होंने हेडलाइन किया। साशा बैंक्स के साथ उनका जबरदस्त मैच हुआ था। बियांका ब्लेयर ने साशा बैंक्स को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। बियांका ब्लेयर का चैंपियनशिप रन शानदार इसके बाद रहा। SummerSlam इवेंट में इसके बाद बैकी लिंच ने सिर्फ 27 सेकेंड में बियांका ब्लेयर को हरा दिया था।Sportskeeda Wrestling को हाल ही में बियांका ब्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,Elimination Chamber 2022 में बैकी लिंच और लीटा के बीच कौन जीतेगा मुझे नहीं पता। अगर मुझे बैकी लिंच के खिलाफ आगे मौका मिलेगा तो अच्छा रहेगा। बैकी लिंच अगर Elimination Chamber इवेंट में जीत जाएंगी तो फिर इसका अच्छा इम्पैक्ट रहेगा। सभी को पता है कि मेनिया में मुझे खास मोमेंट मिल चुका है। SummerSlam में उन्होंने मुझे कुछ ही सेकेंड्स में हरा दिया था। WrestleMania में मुझे बैकी लिंच के खिलाफ इस वजह से ही लड़ना हैं। मैं उन्हें हराकर चैंपियनशिप अपने नाम करना चाहती हूं।The Man@BeckyLynchWWEDon’t know what she’s smiling about. I beat her in 26 seconds. #recordbreaker#HistoryMaker#gamechanger#armtaker twitter.com/WWE/status/143…WWE@WWE.@BiancaBelairWWE's face after this mic drop from @BeckyLynchWWE. #SmackDown8:15 AM · Sep 10, 20217568847.@BiancaBelairWWE's face after this mic drop from @BeckyLynchWWE. #SmackDown https://t.co/5RF9X19lAcDon’t know what she’s smiling about. I beat her in 26 seconds. #recordbreaker#HistoryMaker#gamechanger#armtaker twitter.com/WWE/status/143…Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। बैकी लिंच और लीटा के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच इस इवेंट में देखने को मिलेगा। लीटा ने पिछले हफ्ते रेड ब्रांड में बैकी लिंच के ऊपर अटैक किया था। इस हफ्ते भी रेड ब्रांड में दोनों का आमना-सामना होगा। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच अगर WrestleMania 38 में मुकाबला होगा तो काफी मजा आएगा। बियांका ब्लेयर के पास एक बार फिर चैंपियन बनने का मौका होगा। वैसे रेड ब्रांड में काफी अच्छा काम अभी तक बियांका ब्लेयर ने किया।