स्मैकडाउन (SmackDown) में डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) के खिलाफ मैच के बाद WWE द्वारा सिजेरो (Cesaro) को पुश मिलने के चांस काफी बढ़ गए हैं। काफी समय से सिजेरो फेस टर्न के संकेत दे रहे थे क्योंकि उनके साथी शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura)का कैरेक्टर भी बदल गया था। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुए गोंटलेट मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns)और जे उसो (Jey Uso) की वजह से मिली हार के बाद शिंस्के नाकामुरा का फेस टर्न हो गया था।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के बचपन के दोस्त ने मौजूदा WWE चैंपियन का बनाया भद्दा मजाक, जानकर आपको भी होगी हैरानीइसके साथ ही उन्हें अपना पुराना थीम सॉन्ग वापस मिल गया था और वो फैन फेवरेट बन गए थे। इसके बावजूद लग रहा है कि WWE उन्हें सिर्फ नए स्टार्स को आगे लाने के लिए पुश कर रहा है। दूसरी ओर सिजेरो भी उसी स्थिति में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सिजेरो ने लगातार सबको प्रभावित करना शुरू कर दिया है।WWE SmackDown में डेनियल ब्रायन पर जीत के बाद सिजेरो का होगा बेबीफेस टर्न?रिपोर्ट्स के अनुसार सिजेरो को असल में गोंटलेट मैच में जबरदस्त पुश मिलने वाला था। इसके बावजूद उन्होंने WWE के साथ रिसाइन नहीं किया था और इसके चलते शिंस्के नाकामुरा को उनकी जगह मिली। खैर, इस हफ्ते सिजेरो का बेबीफेस टर्न लगभग तय होते हुए नजर आया। उनका मुकाबला डेनियल ब्रायन से हुआ था।Cesaro is a Beast; example #10,456 #SmackDown pic.twitter.com/H37AFbui0R— Ryan Satin (@ryansatin) February 6, 2021इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही उनके सिर से खून निकलने लग गया था लेकिन फिर भी उन्होंने मैच जारी रखा। लग रहा था कि ब्रायन जीत जाएंगे लेकिन सिजेरो ने एक अहम जीत दर्ज की। इस आंच के बाद सिजेरो और डेनियल ब्रायन ने फिस्ट बम्प दिया। इससे साफ हो गया कि सिजेरो अब एक अलग किरदार में नजर आए।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगी सैथ रॉलिंस की वापसी, 5 फुट 10 इंच के सुपरस्टार से होगा मैच?साथ ही संकेत मिले कि जब भी स्विस साईबोर्ग WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे तो उन्हें एक अच्छा पुश मिलेगा। सिजेरो का कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania 37 के बाद खत्म हो रहा है। खैर, Wrestling Observer Newsletter के अनुसार इसका मतलब ये नहीं है कि सिजेरो WWE छोड़ रहे हैं। लग रहा है कि सुपरस्टार ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।.@WWECesaro picks up a HUGE win over @WWEDanielBryan on #SmackDown! pic.twitter.com/qGw3wq4G3H— WWE (@WWE) February 6, 2021अब इसके चलते शायद उन्हें WWE में पुश मिलना शुरू हो और वो आसानी से WrestleMania सीजन में टॉप स्टार बनें। लग रहा है कि उनके लिए एक बड़ा पुश इंतजार कर रहा है और वो जल्द ही टॉप पर पहुँच सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।