R Truth: आर-ट्रुथ (R Truth) बहुत लंबे समय से WWE के सबसे दिलचस्प सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। उन्हें कुछ समय पहले NXT में ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के साथ मैच में उन्हें चोट आ गई थी। वो टॉप रोप के ऊपर से फ्लिप लगाने वाले थे, लेकिन वॉलर के ऊपर ना जाकर मैट पर जा गिरे। इस लैंडिंग के प्रभाव से उन्हें घुटने से ऊपर की मसल में चोट आई।अब आर-ट्रुथ ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया है कि वो नवंबर 2022 में लगी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने लिखा:"मैंने आप सबकी बातें सुनीं। मैं अब वापस आ गया हूं।"Ron Killings@RonKillingsYeah…I Got Got y’all! But now…I’m back! Boom!271382Yeah…I Got Got y’all! But now…I’m back! Boom!आर-ट्रुथ ने सर्जरी से पहले WWE फैंस का धन्यवाद कियाआर-ट्रुथ चाहे चोटिल हो गए थे, लेकिन सर्जरी कराने से पहले भी वो अच्छे मूड में नज़र आए। उन्होंने सर्जरी पर जाने से कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस द्वारा मिले सपोर्ट का धन्यवाद किया। असल में काफी फैंस को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि आर-ट्रुथ चोटिल हो गए हैं, उससे पहले ही उन्होंने बहुत जल्द वापसी करने का दावा किया है।उन्होंने कहा:"आप सब कैसे हैं। सबसे पहले मैं आप सभी का इसलिए धन्यवाद करना चाहूंगा कि आपने मेरे जल्द स्वस्थ होने की कामना की, मुझे प्यार दिया और मुझे सपोर्ट करना जारी रखा। मैंने क्रिप्टोनाइट लगाया था, लेकिन दुर्भाग्यवश खराब लैंडिंग के कारण घुटने के ऊपर की मसल में चोट आ गई थी। मैं अब सर्जरी कराने जा रहा हूं और जो होना था वो हो चुका है। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं और बहुत जल्द वापसी करूंगा। आप अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे, उससे पहले मैं वापस आ जाऊंगा।"Ron Killings@RonKillingsThank you to Each and every one of you!!!🏾🏾🏿 🤔 I might turn this into a documentary 🧐 #whatitis11961906Thank you to Each and every one of you!!!🙏🏾🙏🏾🙌🏿 🤔 I might turn this into a documentary 🧐 #whatitis https://t.co/pichgdDqbAआर-ट्रुथ, WWE के सबसे मनोरंजक सुपरस्टार्स में से एक हैं और बिना कोई संदेह फैंस उनकी वापसी को बहुत पसंद करेंगे। वहीं ये भी देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें अब मेन रोस्टर पर वापस लाया जाता है या वो कुछ समय तक NXT में परफॉर्म करना जारी रखेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।