R-Truth: WWE दिग्गज आर-ट्रुथ (R-Truth) काफी समय से इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। वो पिछले साल चोटिल हो गए थे और इसके बाद उन्हें ठीक होने में काफी समय लग गया। उन्हें आखिरी बार रिंग में देखे हुए लगभग 328 दिन हो गए हैं। अब उनकी वापसी को लेकर अपडेट सामने आया है। Ringside News ने अपनी रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आर-ट्रुथ अब रिंग में वापसी करने के लिए पूरी तरह से क्लियर हो गए हैं। ट्रुथ बहुत समय से चोटिल थे और अब उनका खतरनाक चोट से ठीक होकर रिंग में वापसी के लिए क्लियर होना सभी फैंस के लिए खुशखबरी है। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें कि पिछले साल आर-ट्रुथ ने NXT में कदम रखा था। उनका 1 नवंबर 2022 को NXT के एपिसोड में ग्रेसन वॉलर के खिलाफ मैच देखने को मिला था। इस मैच में ट्रुथ बुरी तरह चोटिल हो गए थे और इसके बाद से ही वो एक्शन से दूर हो गए। आर-ट्रुथ की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें दो सर्जरी करानी पड़ी। दिग्गज को लेकर आई इस रिपोर्ट में यह भी पता चला कि भले ही वो लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं लेकिन अभी कंपनी के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं हैं। आर-ट्रुथ उन कुछ चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जो अपने कैरेक्टर वर्क द्वारा हमेशा ही फैंस का मनोरंजन करते हैं और उन्हें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसे में कंपनी उन्हें ज्यादा समय तक टीवी से दूर शायद ही रखना चाहेगी। WWE दिग्गज R-Truth ने कितनी चैंपियनशिप जीती है? View this post on Instagram Instagram Postआर-ट्रुथ का WWE करियर काफी लंबा रहा है। इसी बीच उन्होंने कई दिग्गजों का सामना किया है और ढेरों टाइटल्स पर कब्जा किया है। ट्रुथ ने अपने करियर में 54 बार 24/7 चैंपियनशिप जीती है और यह अपने-आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। इसके अलावा वो यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर दो-दो बार कब्जा कर चुके हैं। इस दिग्गज स्टार ने एक बार टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। दरअसल, उन्होंने कोफी किंग्सटन के साथ मिलकर इस टाइटल को होल्ड किया था।