WWE में 53 बार के चैंपियन और दिग्गज ने अपनी सर्जरी को लेकर दिया अपडेट, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिया भावुक बयान

Pankaj
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने दिया बहुत बड़ा बयान

R-Truth: WWE दिग्गज आर-ट्रुथ (R-Truth) के लिए पिछले कुछ दिन सही नहीं रहे। पिछले हफ्ते WWE NXT में उन्हें खतरनाक चोट लग गई थी। रेफरी की सहायता से वो एरीना के बाहर गए थे। अपनी सर्जरी को लेकर ट्रुथ ने अब एक इमोशनल पोस्ट किया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके टॉर्न में कुछ दिक्कत आ गई है।

Ad

सबसे पहले डेव मैल्टज़र ने ट्रुथ की इस इंजरी पर अपना बयान जारी किया था। डेव ने कहा था कि ट्रुथ को बहुत ही सीरियस इंजरी आ गई है। कहा जा रहा है कि लगभग चार महीने तक ट्रुथ रिंग से बाहर रहेंगे। इसके बाद ही अब उनकी एंट्री हो पाएगी।

WWE दिग्गज आर-ट्रुथ ने अपने फैंस को दिया संदेश

ट्रुथ की इंजरी के बाद रेसलिंग फैंस बहुत घबरा गए थे। कई फैंस ने उन्हें जल्द सही होने के संदेश भेजे। ट्रुथ ने एक भावुक संदेश अपने फैंस को दिया।

आप सभी का क्या हाल है? आप लोग मेरे लिए इतनी चिंता कर रहे हैं और मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। आपकी दुआ और सपोर्ट का हमेशा आभारी रहूंगा। मुझे बहुत दिक्कत हो रही है। मेरी अब सर्जरी होगी। ये एक सीरियस इंजरी है। मैं जल्द ही वापसी करूंगा। आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।

अब अपनी सर्जरी को लेकर भी ट्रुथ ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। उन्होंने एक बार फिर फैंस का धन्यवाद दिया है।

Ad

ट्रुथ ने अभी तक WWE में जबरदस्त काम किया। बहुत लंबे समय से वो यहां पर काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन और ट्रुथ की दोस्ती बहुत ही अच्छी हैं। इस वजह से ट्रुथ को WWE में हमेशा बड़ा पुश मिलता रहा। उन्होंने भी इस पुश का फायदा उठाया और अच्छा काम किया। WWE 24/7 चैंपियनशिप वो 53 बार जीत चुके हैं। अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि किस अंदाज में अभी तक उन्होंने WWE में काम किया। अब देखना होगा कि ट्रुथ की वापसी कंपनी में दोबारा कब होगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि फिट होकर वो जल्द वापसी रिंग में करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications