WWE Raw 3 जुलाई 2017: शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 सुपरस्टार्स की रेटिंग

153_RAW_07032017ej_2004--618910844f25fc4bc7c1dcb14d9fb278

रॉ का आज का एपिसोड काफी शानदार रहा। शुरूआत से लेकर अंत तक इस शो से फैंस की नजरें नहीं हटी क्योंकि ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी से पहले ये रॉ का अंतिम एपिसोड था। शो की शुरूआत ही एक बड़े मैच के एलान से हुआ। एंजो और बिग कैश का मुकाबला ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी में होगा। मिज का सैगमैंट भी काफी खास रहा। डीन एंब्रोज ने एक बार फिर वहां पर तहलका मचाया। इसके बाद समोजा जो के लिए हमेशा की तरह लैसनर के ऊपर गुस्सा देखने को मिला। समोआ जो गुस्से में लैसनर को मारने बैकस्टेज में इंटरव्यू रूम में चले गए थे। शो का अंत भी शानदार रहा। रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अंत में शो का मजा ही बढ़ा दिया। लगातार ब्रॉन स्ट्रोमैन के हाथों रोमन रेंस मार खा रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बड़ी ही चालाकी से आकर स्ट्रोमैन को आज अपनी स्पीयर दे ही दिया। खैर रॉ के इस एपिसोड में कई सुपरस्टार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। तो आइए उन 5 सुपरस्टार की रेटिंग बताते है जिन्होंने शानदार प्रदर्शऩ किया हैं।

Ad

#ब्रॉन स्ट्रोमैन(5/5)

ब्रॉन स्ट्रोमैन जब से इंजरी से वापस आए है। तब से कुछ ना कुछ नया वो करते है जो फैंस को हमेशा पसंद आता है। आज उन्होंने शो को जबरदस्त बना दिया। बैकस्टेज में जाकर उन्होंने कर्ट एंगल से खुद मैच मांगा। उन्होंने कहा की मुझे फाइट करनी है। उसके बाद उन्होंने शो के अंत में अपोलो क्रूज और ओ नील का जो हाल किया वो सभी ने देखा। फैंस हमेशा उनसे ये ही उम्मीद करते है। क्योंकि वो सबसे विशालकाय है। उनसे लड़ना हर किसी के बस की बात नहीं है।

#रोमन रेंस(5/5)

180_RAW_07032017hm_2167--d61209b2e96531efa5b8244a12a9746e

रोमन रेंस तो रॉ की जान है। आज उन्हें शो को हिट कराने के लिए पूरा क्रेडिट जाता है। शो के अंत में जिस अंदाज में वो एंबुलेंस से निकले, वो काबिलेतारीफ था। पिछले 2 हफ्ते से वो ब्रॉन स्ट्रोमैन के हाथों मार खा रहे थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस बार उन्होंने स्ट्रोमैन को स्पीयर मारकर ग्रेट बॉल्स ऑफ फायर पीपीवी के लिए चेतावनी दे दी है। अब फैंस को इनके एंबुलेंस मैच का इंतजार है।

#समोआ जो(4/5)

137_raw_06262017jg_1964-6c1da765ba4f3f85b1545818ee1d9a90-1499071844-800

समोआ जो को देखकर आजकल ऐसा लगता है कि जैसे वो लैसनर का नाम सुनते ही पागल हो जाते है उन्हें मारने के लिए। पिछले दो हफ्तों से वो लैसनर पर भारी पड़ रहे थे। आज के एपिसोड में दोनों का इंटरव्यू था। इंटरव्यू में भी वो भड़क गए। और सब कुछ छोड़ के लैसनर को ढूंढकर मारने चले गए। वो लैसनर के इंटरव्यू रूम पर पहुंच भी गए थे लेकिन सिक्योरिटी ने उन्हें पकड़ लिया। सोचिए अगर सिक्योरिटी नहीं आती तो फिर वहां का माहौल कैसा हो जाता।

#फिन बैलर(3/5)

128_RAW_07032017ej_1709--5994ba5227393c900e64ad86520ed6e1

फिन बैलर को स्टोरलाइन अच्छी नहीं मिल रही है फिर भी जब वो रिंग में आते है तो शो में चार चांद लगा देते है। आज शेमस के साथ जो उनका मैच हुआ वो काफी शानदार था। फिन बैलर ने जिस अंदाज में वो मैच लड़ा, उससे कहीं ना कहीं फैंस ये ही सोच रहे होंगे की WWE को अब उन्हें पुश देना चाहिए।

#द मिज(2/5)

046_RAW_07032017sb_0703--f4f1a5c3559df65039ce4cd20e8dcc9e

द मिज को आज इस लिस्ट में रखना जरूरी है। मिज टीवी से वो फेमस है। आज भी उनका सैगमैंट था। बोलने की कला से उन्होंने फैंस के दिलों में हमेशा राज किया है। और उसके बाद जिस चालाकी से वो रिंग में लड़ते है। वो कहीं ना कहीं फैंस को काफी अच्छा लगता है। कर्ट एंगल के साथ भी उन्होंने अच्छा बर्ताव नहीं किया। इसका यहीं नतीजा निकला की उन्होंने स्लेटर के साथ उनका चैंपियनशिप मैच उसी टाइम रख दिया। हालांकि स्लेटर हार गए। लेकिन मिज ने आज जो काम किया वो काफी अच्छा था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications