WWE Battleground 23 जुलाई, 2017: शानदार प्रदर्शन करने वाले टॉप 5 सुपरस्टार्स की रेटिंग

kha

वाह,वाह,वाह। स्मैकडाउन के बैटलग्राउंड पीपीवी को देखकर सभी फैंस के मुंह से ये ही निकल रहा है। क्योंकि ये शायद स्मैकडाउन के सबसे अच्छे पीपीवी में से एक है। शानदार शुरूआत और धमाकेदार अंत इस पीपीवी का रहा। फैंस ने जो उम्मीद की थी उससे कहीं ज्यादा उम्मीदों पर ये खरा उतरा। प्रिजन मैच को लेकर फैंस में उत्सुकता तो पहले से थी। लेकिन अंत में जब इसमें खली आ जाए तो फिर क्या कहना। मैच के अंत में खली ने वापसी कर रैंडी को अचेत कर दिया, और खली की वजह से जिंदर महल फिर से चैंपियन बन गए। किसी फैंस को यकी नहीं हुआ की ऐसा हुआ। जॉन सीना और रूसेव का मैच भी लाजवाब रहा। दोनों सुपरस्टार ने काफी अच्छा पसंद किया। अंत में जॉन सीना ने रूसेव को ए फाइव लगाकर अपना फ्लैग पोडियम में जाकर लहराया। इस पीपीवी में दो नए चैंपियन भी बने। एजे स्टाइल्स को हराकर केविन ओवंस यूएस चैंपियन बने तो वहीं न्यू डे ने उसोज को हराकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके अलावा फैटल 5 वे एलिमिनेशन मैच में नटालिया ने जीतकर सभी को चौंका दिया। अब नटालिया समरस्लैम में नेओमी को चुनौती देंगी। खैर इस एपिसोड में सभी सुपरस्टार ने अपना दम दिखाया। तो आइए जानते है टॉप पांच अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुपरस्टार की रेटिंग।

Ad

#द ग्रेट खली(5/5)

खली ने वापसी कर इस पीपीवी में चार चांद लगा दिए। मैच के अंत में किसी ने सोचा भी नहीं होगा की वो आएंगे। लेकिन अंत में जब रैंडी बाहर निकल रहे थे तो खली आ गए। और उन्होंने जिंदर महल के चैंपियन बनने में सहायता की। 10 साल पहले खली ने बतिस्ता के खिलाफ पंजाबी प्रिजन मैच लड़े थे। लेकिन खली हार गए थे। आज उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया और जिंदर महल को चैंपियन बना दिया।

#जॉन सीना(4/5)

Capture

जॉन सीना जब से वापस आए है तब से स्मैकडाउन की सफलता में काफी निखार आ गया है। और जब सीना रिंग के अंदर हों तो फिर अलग ही बात है। आज रूसेव के खिलाफ उनका शानदार मैच रहा। रूसेव ने भी काफी दम लगाया लेकिन अंत में हार गए। जॉन सीना यहां पर वो ही नजर आए जैसे 15 साल से नजर आ रहे। लगातार गिरने के बाद भी वो उठ गए। हार ना मानना तो कोई जॉन सीना से सिखे। आज उन्होंने वो कर भी दिखाया। अपने देश का सवाल था तो उन्होंने अपने फ्लैग को भी लहरा दिया।

#नटालिया(3/5)

077_BATTLE_07232017ej_1772--7e372193216110eda668a658280ecd72

नटालिया को इस लिस्ट में रखना जरूरी है। क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था की वो आज फैटल 5वे एलिमिनेशन मैच जीत जाएंगी। सभी को पस्त कर वो ये मैच जीत गई। अब नटालिया समरस्लैम में नेओमी का सामना चैंपियनशिप के लिए करेंगी। वैसे फैंस ने शार्लेट की जीत की उम्मीद लगाई थी। नटालिया इस लिस्ट में कहीं से कहीं तक नहीं थी। लेकिन सभी को चौंकाते हुए नटालिया विजेता बन गई।

#न्यू डे(2/5)

new day

उम्मीद से बढ़कर और उम्मीद से चाहकर आज न्यू डे ने काम किया। द उसोज को हराकर एक बार फिर चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। कोफी और जेवियर ने आज प्रदर्शन भी बहुत खास किया। जिम्मी और जेम्स को हराना इतना आसान नहीं था। लेकिन दोनों ने अच्छी फुर्ती दिखाई। खासतौर पर कोफी किंग्सटन ने।

#केविन ओवंस(2/5)

101_BATTLE_07232017rf_1781--e57cd49692eb92ff4b07a31bdb27db37

केविन ओवंस बहुत दिनों से जिस चीज पर गुस्सा निकाल रहे थे वो आज उऩ्होेंने पूरा कर दिया। काफी दिनों से वो यूएस चैंपियनशिप को अपने नाम करने की बात कह रहे थे। आज एजे स्टाइल्स को हराकर उन्होंने वो सपना पूरा कर लिया है। मैच भी एजे और केविन के बीच शानदार रहा। शायद ये सबसे अच्छा मैच था। दोनों ने भरपूर कोशिश की लेकिन अंत में बाजी केविन ओवंस ने मारी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications