#जॉन सीना(4/5)
जॉन सीना जब से वापस आए है तब से स्मैकडाउन की सफलता में काफी निखार आ गया है। और जब सीना रिंग के अंदर हों तो फिर अलग ही बात है। आज रूसेव के खिलाफ उनका शानदार मैच रहा। रूसेव ने भी काफी दम लगाया लेकिन अंत में हार गए। जॉन सीना यहां पर वो ही नजर आए जैसे 15 साल से नजर आ रहे। लगातार गिरने के बाद भी वो उठ गए। हार ना मानना तो कोई जॉन सीना से सिखे। आज उन्होंने वो कर भी दिखाया। अपने देश का सवाल था तो उन्होंने अपने फ्लैग को भी लहरा दिया।