WWE में Roman Reigns के ग्रुप में शामिल होगा नया Superstar, मौजूदा चैंपियन का बहुत बड़ा बयान 

Neeraj
लंबे समय से मेन रोस्टर पर है द ब्लडलाइन का दबदबा
लंबे समय से मेन रोस्टर पर है द ब्लडलाइन का दबदबा

WWE सुपरस्टार जिमी उसो (Jimmy Uso) का कहना है कि नेओमी (Naomi) जल्द ही रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन की नई सदस्य बन सकती हैं। रोमन रेंस WWE में अपने वास्तविक कजिन द उसोज (The Usos) के साथ द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन में काम करते हैं। पॉल हेमन (Paul Heyman) के साथ रहने वाली इस टीम ने लंबे समय से मेन रोस्टर में अपना दबदबा बनाया हुआ है।

कोरी ग्रेव्स के पोडकास्ट में बात करते हुए जिमी उसो ने अपनी पत्नी नेओमी के अपने ग्रुप में आने की संभावनाओं पर बात की है।

उन्होंने कहा, ऐसा होने की उम्मीद काफी ज्यादा है। वह इस बारे में बात करती हैं कि वह हमारे साथ आ सकती हैं। वह जरूर आ सकती हैं। वह शानदार प्रोमो कर सकती हैं। वह कुछ नया करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। कई बार मैं भूल जाता हूं कि वह भी यहां 10 साल बिता चुकी हैं।

नेओमी फिलहाल साशा बैंक्स के साथ विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं। बेबीफेस जोड़ी ने WrestleMania 38 में कार्मेला और क्वीन जेलिना को फैटल-4-वे मुकाबले में हराते हुए टाइटल जीता था।

youtube-cover

WWE के मेन रोस्टर में रोमन रेंस से पहले हो चुका था नेओमी का डेब्यू

द उसोज ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू मई 2010 में किया था। नेओमी ने जनवरी 2012 में मेन रोस्टर ज्वाइन किया था। Survivor Series में रोमन रेंस के डेब्यू से 10 महीने पहले ही नेओमी का डेब्यू हो चुका था। 2014 में कमेंट्री शुरु करने से पहले कोरी ग्रेव्स भी उसी डेवलेपमेंटल सिस्टम का हिस्सा थे जिसमें नेओमी शामिल थीं। ग्रेव्स ने नेओमी की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, मेरे ख्याल से नेओमी ने अब तक जो काम किया है उसे अनदेखा करना आसान नहीं है। वह निरंतर हैं और वह हमेशा पिक्चर में बनी रहती हैं। वह आधे रोस्टर से अधिक समय से यह सब कर रही हैं।

हालांकि देखना होगा कि नेओमी आखिर कब रोमन रेंस के फैक्शन ब्लडलाइन का हिस्सा बनती हैं और उनके शामिल होने से क्या अहम बदलाव देखने को मिलते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications