2 मेंस WWE Superstars के साथ महिला रेसलर का ट्रेनिंग सेशन में दिखा जलवा, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार का शानदार वीडियो आया सामने
WWE सुपरस्टार का शानदार वीडियो आया सामने

Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) का इस बार नया अवतार देखने को मिला। ट्रेनिंग सेशन में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और शेमस (Sheamus) के साथ वो जबरदस्त ट्रेनिंग करती हुई नज़र आईं। रिप्ली इस समय विमेंस डिवीजन में सबसे मजबूत रेसलर मानी जाती हैं। अपनी ताकत का नमूना वो बहुत बार पेश कर चुकी हैं।

Ad

Raw में इस हफ्ते रिया रिप्ली का मुकाबला मिया यिम के साथ हुआ था। इस मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखलअंदाजी कर दी थी। इसके बाद द ओसी और जजमेंट डे के बीच मैच हुआ था। जजमेंट डे ने इस मैच में जीत हासिल की थी। रिप्ली ने शानदार प्रदर्शन यहां किया था।

WWE दिग्गज शेमस ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

एक ट्वीट के जरिए रिप्ली का ट्रेनिंग सेशन इस बार नज़र आया। रिप्ली ट्रेनिंग कर रही थीं और उस समय डेमियन प्रीस्ट, शेमस वहां पर आए। दोनों ने रिया से बात की। फैन द्वारा किए गए ट्वीट पर शेमस ने भी मजेदार कमेंट किया।

Ad

जजमेंट डे में अभी तक रिप्ली ने शानदार काम किया। पूर्व WWE राइटर विंस रूसो को Raw में रिप्ली की बुकिंग अच्छी नहीं लग रही है। Sportskeeda Wrestling पर बात करते हुए हाल ही में उन्होंने कहा था,

काश मैं रिया रिप्ली के लिए लिख रहा होता। वो खतरनाक है, निडर है। वो सबसे अलग है, उनमें बड़ा स्टार बनने की क्षमता है।

WWE द बंप शो में इस बार रिया रिप्ली नज़र आई थीं। उन्होंने बैकी लिंच के साथ सिंगल्स मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की। दोनों के बीच साल 2019 में NXT में मुकाबला हुआ था। आने वाले समय में बैकी और रिया के बीच जरूर मुकाबला होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि WWE द्वारा इन दोनों के बीच संभावित मैच को लेकर क्या प्लान होगा।

रिप्ली को आने वाले समय में WWE द्वारा तगड़ा पुश जरूर दिया जाएगा। रिया ने ट्रिपल एच के अंडर में NXT में शानदार काम किया था। कुछ समय बाद वो जरूर चैंपियनशिप पिक्चर में भी दिखेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications