WWE के सबसे बड़े हील को उनकी "Mami" से अलग करने के लिए बच्चे ने दिया जोरदार धक्का, मजेदार वीडियो देखकर हंस पड़ेंगे आप

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Dominik Mysterio: WWE रिंग में डॉमिनिक मिस्टीरियो (Dominik Mysterio) शानदार काम कर रहे हैं। हील के रूप में उन्होंने खास अंदाज में अपने आपको स्थापित किया है। उनका काम फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। उनका साथ अभी तक विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने खास अंदाज में दिया। रिया की वजह से डॉमिनिक को बहुत फायदा हो रहा है।

Ad

आप सभी को पता है कि मिस्टीरियो रिया रिप्ली को "Mami" कहते हैं। इस बात जिक्र हमेशा होता रहता है। इस बार कुछ अलग देखने को मिला। एक बच्चे ने उन्हें उनकी "Mami" से दूर करना चाहा। दरअसल रिया और डॉमिनिक दोनों अपने टाइटल के साथ फोटो खिंचा रहे थे। अचानक एक बच्चे ने आकर डॉमिनिक को रिया से अलग करने को कोशिश की और उन्हें जोर का धक्का भी दिया। ये देखकर रिया भी जोर से हंसने लग गईं थी। डॉमिनिक इसके बाद जबरदस्ती रिया के साथ आए लेकिन बच्चा उनके आ गया। वीडियो देखकर आपको जरूर मजा आएगा।

Ad

WWE रिंग में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने अभी तक शानदार काम किया

कुछ हफ्ते पहले WWE NXT में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप हासिल की, वो इसे डिफेंड भी कर चुके हैं। जजमेंट डे ग्रुप ज्वाइन करने के बाद से मिस्टीरियो की किस्मत खुल गई। डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर और रिया रिप्ली की वजह से उन्हें बहुत फायदा हुआ। Raw में इस ग्रुप का जलवा देखने को मिलता है।

डॉमिनिक मिस्टीरियो को रिंग में फैंस बहुत बू करते हैं। उन्हें बोलने तक नहीं देते हैं। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि हील के रूप में उनका काम कितना जबरदस्त है। बहुत छोटी उम्र में उन्होंने अच्छी सफलता हासिल कर ली। एक बात तो तय है कि अगर वो इसी तरह काम करते रहे तो फिर फ्यूचर में उन्हें तगड़ा पुश दिया जा सकता है। कंपनी इस बात के संकेत दे चुकी हैं। फ्यूचर में वो वर्ल्ड टाइटल भी हासिल कर सकते हैं। डॉमिनिक ने पहले अपने पिता रे के साथ भी टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम किया था। इसके बाद उनकी रे के साथ भी अच्छी राइवलरी देखने को मिली थी।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications