Rhea Ripley: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने अविश्वसनीय छह साल के ट्रांसफॉर्मेशन को साझा किया है।रिप्ली ने WWE में पिछले छह सालों में बहुत लंबा सफर तय किया है। वो आज कंपनी की सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं। वो इस समय Raw में जजमेंट डे की सदस्य हैं। WWE ने हाल ही में रिप्ली के शानदार ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाते हुए एक तस्वीर साझा की। रिप्ली ने पोस्ट को देखा और उसे अपनी इंंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। दोनों तस्वीरों में उनका लुक अलग लग रहा है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्होंने कितनी मेहनत की। View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं। NXT में उन्होंने पहले अच्छा काम किया। ट्रिपल एच के अंडर में उन्होंने बहुत मेहनत की और उन्हें पुश भी दिया गया। इस पुश का फायदा हमेशा रिप्ली ने उठाया। मेन रोस्टर में भी रिप्ली ने अभी तक कमाल का काम किया। ये साल तो उनके लिए और भी अच्छा रहा है।WWE WrestleMania 39 में Rhea Ripley को मिली थी शानदार जीतइस साल रिया रिप्ली ने पहले विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता। इसके बाद उन्होंने WrestleMania 39 में Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती पेश की। दोनों के बीच मेनिया में अच्छा मैच हुआ। अंत में रिप्ली ने जीत हासिल करते हुए Smackdown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। रिया का टाइटल रन तब से अच्छा चल रहा है।रिया को जजमेंट डे के अन्य सदस्यों (फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट) का भी अच्छा साथ मिल रहा हैं। खासतौर पर रिप्ली और डॉमिनिक की केमिस्ट्री अभी तक अच्छी रही। रिया की वजह से डॉमिनिक को बहुत फायदा हुआ। हील के रूप में वो धमाकेदार काम कर रहे हैं। फैंस उन्हें जमकर बू करते हैं। उन्हें रिंग में बोलने तक नहीं देते हैं। रिप्ली के लिए कंपनी ने आगे भी अच्छा प्लान तैयार किया होगा। उम्मीद के मुताबिक उनका टाइटल रन भी लंबा चलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।