'कोई नहीं जानता मैं क्या कर सकता हूं'- 35 साल के WWE रेसलर ने Roman Reigns की बादशाहत खत्म करने का किया दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय अपने ऐतिहासिक टाइटल रन का मजा ले रहे हैं। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। कोई भी उनकी बादशाहत अभी तक खत्म नहीं कर पाया। हालांकि WWE सुपरस्टार रिज हॉलैंड (Ridge Holland) को लगता है कि वो ये काम कर सकते हैं।

Ad

Cultaholic को दिए गए इंटरव्यू में रिज हॉलैंड ने रोमन रेंस के मैचों के बारे में एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने कहा कि रेंस अपने प्रतिद्वंदी का पूरी तरह अध्ययन करते हैं और उसी अनुसार खुद को तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि रेंस किसी के बारे में भी भविष्यवाणी कर सकते हैं क्योंकि वो अपने विरोधियों को अंदर से जानते हैं। रिज हॉलैंड ने खास चीजें बताते हुए कहा,

आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस कहते रहते हैं कि वो अपने प्रतिद्वंदी के स्टूडेंट हैं। अपने ऐतिहासिक टाइटल रन में उन्होंने जिन्हें हराया उन सभी को देखें। रोमन उन सभी को अच्छे से जानते हैं। वो सभी को अंदर से जानते हैं। सबसे खास बात है कि उनके पास पॉल हेमन हैं। मुझे लगता है कि वो रिज हॉलैंड को नहीं जानते। मुझे लगता है कि ये चीज उनके लिए एक डरावनी संभावना हो सकती है। वो नहीं जानते हैं कि मैं क्या करने में सक्षम हूं, WWE यूनिवर्स भी नहीं जानता कि मैं क्या कर सकता हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत लोगों को हैरान कर सकता हूं।
Ad

WWE SmackDown में Roman Reigns कर सकते हैं बड़ा ऐलान

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय मजेदार चल रही है। रोमन रेंस और जिमी उसो की राइवलरी में फैंस को मजा आ रहा है। WWE Night of Champions में रेंस को जिमी ने धोखा दिया था। SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस एंट्री करेंगे। जे उसो के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी। देखना होगा कि वो रोमन का साथ देंगे या फिर जिमी उसो का। रोमन इस हफ्ते कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सोलो सिकोआ भी फैंस को चौंका सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications