Triple H के फेवरेट रेसलर और WWE Superstar के गर्दन की हुई सर्जरी, सोशल मीडिया पर दिया वापसी को लेकर भावुक संदेश

Pankaj
WWE सुपरस्टार रॉबर्ट रूड को लेकर जानकारी
WWE सुपरस्टार रॉबर्ट रूड को लेकर जानकारी

Robert Roode: WWE सुपरस्टार रॉबर्ट रूड (Robert Roode) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रूड को हाल ही में गर्दन की सर्जरी से गुजरना पड़ा है। इस हफ्ते उनकी सर्जरी हुई। अब वो WWE में वापसी के लिए जल्द से जल्द रिकवरी कर रहे हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार रॉबर्ट रूड ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी

रूड ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी इस सर्जरी के बारे में बताया। अपने फैंस को उन्होंने अपडेट दिया। उन्होंने अपनी पत्नी और डॉक्टर्स को धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो अब अपनी अगली चुनौती के लिए तैयार है। साथ ही वो अब अपने रेसलिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए भी तैयार है।

Ad

सिंतबर के महीने में अपनी हेल्थ के बारे में रूड ने फैंस को बताया था। हालांकि उन्होंने इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी। 11 नवंबर को हुए WWE SmackDown के एपिसोड के बैकस्टेज में रूड मौजूद थे। Fightful Select ने इस खबर की जानकारी दी थी। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रॉबर्ट अपने पार्टनर डॉल्फ जिगलर के साथ अंतिम बार नज़र आए थे। ओमोस और MVP के साथ उनका सैगमेंट हुआ था।

रूड ने हाल ही में FIFA World Cup 2022 को लेकर फोटोशूट भी कराया था। इस दौरान तस्वीर में उनके पीछे बैकग्राउंड में SmackDown का बैकस्टेज नज़र आ रहा था। इसके बाद फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि वो जल्द वापसी करने वाले हैं। PWInsider ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जल्द ही ब्लू ब्रांड में उनकी वापसी होगी।

ऐसा लग रहा है कि उनकी वापसी अब जल्दी नहीं हो पाएगी। इस समय वो रिकवरी कर रहे हैं। शायद अगले साल जनवरी में होने वाले मेंस रंबल मैच में उनकी एंट्री हो सकती है। ट्रिपल एच के फेवरेट रेसलर्स में से एक रूड भी रहे हैं। अब ट्रिपल एच के पास WWE की जिम्मेदारी हैं। ऐसे में रॉबर्ट को तगड़ा पुश मिल सकता है। कंपनी ने उनके लिए जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। आने वाले समय में इस प्लान का खुलासा भी हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications