WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns और उनके भाइयों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन पर फेमस Superstar का खास बयान

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) अब अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। उनके कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) भी अपने कैरेक्टर की वजह से वाहवाही लूट रहे हैं। कई दिग्गजों का कहना है कि फ्यूचर में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। Anoa'I परिवार के सदस्य लांस अनोआ'ई (Lance Anoa'i) ने हाल ही में सिकोआ और रेंस की जमकर तारीफ की।

Ad

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप रिटेन की। सोलो सिकोआ ने अंत में रेंस की मदद की। अगर वो नहीं आते तो शायद रेंस का टाइटल रन खत्म हो जाता।

लांस अनोआ'ई ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

अब तक के सबसे महान रेसलिंग परिवार का हिस्सा होना मुझे गौरवान्वित करता है। WrestleMania के दोनों रात मेन इवेंट में चारों सदस्यों का अच्छा प्रदर्शन। महान टैग टीम चैंपियंस द उसोज़, सोलो सिकोआ जो कि अब बड़ा सुपरस्टार बनने के लिए तैयार है, रोमन रेंस एक अलग ही लेवल में काम कर रहे हैं।
Ad

WWE में रोमन रेंस ने किया शानदार काम

रोमन रेंस के लिए पिछले तीन साल बहुत ही जबरदस्त रहे हैं। 945 दिन से ज्यादा उन्हें चैंपियन के रूप में हो गए। कोई भी उन्हें पिन नहीं कर पाया है। अपने इस टाइटल रन में वो अभी तक कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, ऐज, गोल्डबर्ग और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं।

रोमन रेंस ने द ब्लडलाइन फैक्शन को भी शानदार अंदाज में लीड किया है। इस ग्रुप को सैमी ज़ेन की वजह से बहुत फायदा मिला। द उसोज़ और सोलो सिकोआ भी इस ग्रुप में रहते हुए अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि मेनिया में इस बार द उसोज़ को झटका लगा है। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार गए थे। अब देखना होगा कि कंपनी ने ब्लडलाइन के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। खासतौर पर सोलो सिकोआ के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications