Roman Reigns: 27 मई का दिन WWE इतिहास के पन्नों में अमर हो गया है क्योंकि इस दिन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जो ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है उसके लिए बहुत लंबे समय का इंतजार करना पड़ा। आपको बता दें रोमन रेंस को WWE में यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे हो गए।WWE@WWEAcknowledge The Tribal Chief as we look back on @WWERomanReigns' 1000 days as WWE Universal Champion!@HeymanHustlewwe.com/gallery/roman-…8076987Acknowledge The Tribal Chief as we look back on @WWERomanReigns' 1000 days as WWE Universal Champion!@HeymanHustlewwe.com/gallery/roman-…एक छोटे से ब्रेक के बाद रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी कर ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर अटैक किया था। रेंस ने हील टर्न लिया था और इसके बाद 30 अगस्त, 2020 को उन्होंने WWE Payback प्रीमियम लाइव इवेंट में स्ट्रोमैन और वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। इसके बाद से आज तक रोमन रेंस को कोई नहीं हरा पाया। जॉन सीना, गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर और ऐज जैसे दिग्गजों को वो धराशाई कर चुके हैं। WrestleMania 38 में पिछले साल रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। WWE चैंपियन के रूप में भी रेंस को 417 दिन हो गए। Roman Reigns ने तोड़ा WWE दिग्गज का रिकॉर्डरेंस ने इस दौरान कुछ खास रिकॉर्ड भी बनाए। आपको बता दें 35 साल पहले हल्क होगन ने पिछली बार वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उस रिकॉर्ड को तोड़ा था। होगन ने 23 जनवरी, 1984 को टाइटल हासिल किया था और वो साल 1988 तक चैंपियन बने रहे थे। अक्टूबर, 1987 में उन्हें चैंपियन के रूप में हजार दिन हो गए थे।तब से आज तक हजार दिन तक कोई भी चैंपियन नहीं रहा। अब रोमन रेंस ने उनके रिकॉर्ड को तोड़कर नया कारनामा किया है। बहुत जल्द रेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में पेड्रो मोरालेस के 1027 दिनों के रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। ऐसा लग रहा है कि रेंस का ये टाइटल और लंबा जाएगा। मौजूदा रोस्टर में देखा जाए तो किसी के पास उन्हें हराने की क्षमता नहीं दिख रही है। WWE ने भी जरूर उनके लिए कुछ खास प्लान तैयार किया होगा।Roman Reigns@WWERomanReignsIt’s good to be the #TribalChief. #Bloodline @HeymanHustle @WWESoloSikoa @WWEUsos 📸: @Timmsy17418304723It’s good to be the #TribalChief. #Bloodline @HeymanHustle @WWESoloSikoa @WWEUsos 📸: @Timmsy17 https://t.co/moNowRpgNMWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।