WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns की हाइट, चेस्ट और डोलों के साइज़ के बारे में जानकारी

FGzhtdjyfukktyrtherwfwqdqSGAERSHTDJ
अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns

WWE: दुनिया में रोमन के नाम से कुछ चीज़ें बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय रही हैं जैसे रोमन साम्राज्य, रोमन लिपी और मौजूदा दौर में रेसलर रोमन रेंस (Roman Reigns)। रोमन रेंस ने कभी खुद भी कल्पना नहीं की होगी कि वो दुनिया के सबसे मशहूर रेसलरों में से एक बन जाएंगे, जिनकी लोकप्रियता दुनिया के ज्यादातर कोनों में होगी। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि रोमन रेंस भले ही एक रेसलिंग परिवार से ताल्लुक रखते हों, लेकिन वो एक अमेरिकी फुटबॉल (अमेरिका में रग्बी के लिए फुटबॉल का इस्तेमाल होता है) प्लेयर बनना चाहते थे।

आज द हेड ऑफ द टेबल को चाहने वालों की तादाद करोड़ों में है और फैंस रोमन रेंस के बारे में बातें जानने की कोशिश करते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि आपके फेवरेट सुपरस्टार से जुड़ी हुई तमाम बातें आपके सामने लेकर आ सकें। फैंस को रोमन रेंस की बॉडी काफी पसंद है, ऐसे में वो जानने की कोशिश करते हैं कि रोमन रेंस के बाइसेप्स (डोलों), चेस्ट का साइज़ कितना है।

#) WWE सुपरस्टार Roman Reigns की हाइट, चेस्ट और डोलों का साइज़ क्या है?

मौजूदा WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिलर्सल चैंपियन रोमन रेंस को फैंस उनकी कद-काठी की वजह से भी पसंद करते हैं। रोमन रेंस देखने में बेहद हट्टे-कट्टे लगते हैं। 38 साल के रोमन रेंस की असली हाइट 6 फुट 3 इंच है। द ट्राइबल चीफ का वजन 120 किलो है।

2012 में शील्ड के सदस्य के रूप में डेब्यू करने वाले रोमन रेंस को शुरुआत से ही पावरहाउस रेसलर माना जाता है। ये बात उनके शरीर को देखकर पता चल जाती है। रोमन रेंस की छाती का साइज़ 50 इंच है। वाकई ये काफी शानदार है। रोमन रेंस की कमर 35 इंच जबकि बाइसेप्स का साइज़ 18.5 इंच है।

अगर आपको रोमन रेंस जैसी बॉडी बनाने की इच्छा है, तो जिम में खूब पसीना बहाना पड़ेगा। रोमन रेंस की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वो एक फैमिली मैन हैं। बाकी रेसलरों की तरह उनके अफेयर देखने को नहीं मिलते। वो अपनी पत्नी और बच्चे के प्रति वफादार हैं। आपको बता दें कि रोमन रेंस को ल्यूकीमिया बीमारी हो गई थी जिसके कारण वो 4 महीनों तक WWE से बाहर थे। रोमन रेंस के करियर ने असली मोड़ SummerSlam 2020 में लिया, जहां उन्होंने हील के रूप में वापसी की थी।

इसके बाद रोमन रेंस ने Payback 2020 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जीता और वो अभी तक चैंपियन बने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने WrestleMania में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को हराते हुए दोनों चैंपियनशिप को यूनिफाई किया। अब वो अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now