WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने पिछले कई सालों से अपना प्रभुत्व कायम किया हुआ है। अपने करियर में कई बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और कई ऐतिहासिक मैचों का हिस्सा बनकर कई दिग्गजों को भी मात दे चुके हैं। इस समय वो कंपनी के फेस सुपरस्टार हैं और काफी समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।WWE के मॉडर्न एरा में सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन बने रहने की बात की जाए तो रोमन रेंस उस लिस्ट में सबसे ऊपर जा पहुंचे हैं। उनकी ताकत के सामने आज तक कई दिग्गज सुपरस्टार घुटने टेक चुके हैं और इसका श्रेय उनकी कद और काठी को भी जाता है। ताकत के मामले में वो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को मात देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको रोमन रेंस के वजन और हाइट के बारे में जानकारी देने वाले हैं।WWE दिग्गज Roman Reigns की हाइट कितनी है?रोमन रेंस की हाइट 1.92 मीटर (6 फुट 3 इंच) है। ट्राइबल चीफ के नाम से मशहूर रोमन रेंस की अच्छी लंबाई और शारीरिक ताकत उन्हें अन्य रेसलर्स के लिए बेहद खतरनाक रेसलर साबित करती है। अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत अन्य कई दिग्गजों को हराकर उन्होंने अपनी लैगेसी कायम कर ली है।रोमन रेंस का वजन कितना है?रोमन रेंस का वजन करीब 265 पाउंड (120 किलोग्राम) है। ट्राइबल चीफ की गिनती हैवीवेट रेसलर्स में की जाती है, लेकिन इतने वजन का उनकी इन-रिंग मूवमेंट पर कुछ खास असर नहीं पड़ता। इस अच्छी मूवमेंट के कारण ही वो क्षण भर में मैच का रुख अपनी ओर पलट सकते हैं।रोमन रेंस कई खतरनाक मूव्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें स्पीयर, Guillotine Choke और समोअन ड्रॉप समेत कई अन्य खतरनाक मूव्स शामिल हैं। उनके स्पीयर के प्रभाव से कई दिग्गजों को दर्द से कराहते देखा गया है।Wrestling Resource - The Sportster@WrestlingSheetBackstage Notes On WWE Choosing Brock Lesnar To Face Roman Reigns At SummerSlam 2022 thesportster.com/notes-wwe-broc…32Backstage Notes On WWE Choosing Brock Lesnar To Face Roman Reigns At SummerSlam 2022 thesportster.com/notes-wwe-broc… https://t.co/7Zj1biiNWLरोमन निःसंदेह फ्यूचर हॉल ऑफ फेमर हैं और एक हैवीवेट रेसलर होते हुए भी उनका खुद को इतना फिट रख पाना अविश्वसनीय है। वो फिलहाल SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने की तैयारी कर रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।