WWE Money in the Bank में हार के बाद Roman Reigns को फिर लगा बहुत बड़ा झटका, ऑफिशियल अकाउंट अचानक हुआ बैन

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए पिछले कुछ दिन खास नहीं रहे हैं। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1294 दिन बाद वो पिन हुए। अब उनके दुख को बढ़ाने के लिए ऐसा प्रतीत होता है कि उनके आधिकारिक टिकटॉक अकाउंट पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Money in the Bank में कुछ दिन पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। ये मुकाबला बहुत ही शानदार रहा। अंत में जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जबरदस्त जीत हासिल की थी। रेंस की हार देखकर सभी हैरान भी रह गए थे। हार के बाद अभी तक उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में "Tribal Court" में वो शामिल रहेंगे।

Wrestling News की रिपोर्ट के मुताबिक रेंस के ऑफिशियल टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया गया है। हालांकि इसका पुख्ता कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

रोमन रेंस के लिए कंपनी में पिछले तीन साल बहुत ही शानदार रहे हैं। वो अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगस्त, 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से वो अभी तक चैंपियन बने हुए है। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए। अपने इस टाइटल रन में वो कई दिग्गजों को हरा चुके हैं।

WWE रिंग में Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?

WrestleMania 39 में रोमन रेंस ने अंतिम बार अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी। रेंस ने कोडी रोड्स को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया था। SummerSlam 2023 में शायद अब वो अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। कहा जा रहा है कि उनका मुकाबला जे उसो के साथ होगा। कहा ये भी जा रहा है कि जे उनकी बादशाहत इस बार खत्म कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये बहुत बड़ी बात होगी। अब देखना होगा कि Money in the Bank में हार के बाद रेंस की पहली प्रतिक्रिया क्या होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now