Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में अपने स्पेशल काउंसल पॉल हेमन (Paul Heyman) की जमकर तारीफ की। साल 2020 से रोमन रेंस और पॉल हेमन साथ में काम कर रहे हैं। रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले दो साल में उन्हें बहुत सफलता मिली। इस सफलता का श्रेय पॉल हेमन को भी जाता है। रोमन रेंस इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं।WWE दिग्गज पॉल हेमन को लेकर रोमन रेंस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईMatt Kempke को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया। रोमन रेंस ने यहां कई मुद्दों पर बात की। पॉल हेमन के बारे में भी उनसे पूछा गया था। उन्होंने कहा, कभी कभार बहुत ही तनाव में आ जाता हूं। जब आप अच्छा करते हो तो तनावपूर्ण भी महसूस होता है। आप जानते हो कि ये चीजें आप कैसे कर रहे हो? मैंने और पॉल हेमन ने साथ में काम किया और हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं। अगर शायद पॉल हेमन मेरे करियर में नहीं होते तो मैं कुछ नहीं कर पाता। अपने करियर में कभी आगे नहीं बढ़ पाता।ऐसा पहली बार नहीं है कि रोमन रेंस ने पॉल हेमन की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई बार पॉल हेमन के बारे में बड़े बयान रोमन रेंस दे चुके हैं। पॉल हेमन भी कई बार रोमन रेंस की तारीफ कर चुके हैं। दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। पॉल हेमन की वजह से रोमन रेंस को ही नहीं बल्कि द उसोज को भी फायदा हुआ है। द उसोज के करियर में भी बदलाव आ गया है।वैसे भी आजतक जिन रेसलर्स के साथ पॉल हेमन ने काम किया उनका नाम अब दिग्गजों की लिस्ट में आता है। रोमन रेंस के साथ भी कुछ ऐसा ही है। कुछ साल पहले तक ब्रॉक लैसनर के साथ पॉल हेमन काम करते थे। ब्रॉक लैसनर रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमा चुके हैं। इसका श्रेय भी पॉल हेमन को ही जाता है। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।