WWE के साथ Roman Reigns के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया, फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी?

WWE के साथ रोमन रेंस ने हाल ही में एक नई डील साइन की है
WWE के साथ रोमन रेंस ने हाल ही में एक नई डील साइन की है

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने एक लाइव इवेंट में प्रोमो कट करते हुए फैंस को चौंका दिया था। दरअसल, उन्होंने मैच लड़ने के बाद बताया था कि वो अपने करियर की नई शुरुआत करेंगे। इसी वजह से हर कोई उनके भविष्य के बारे में जानना चाहता था।

Ad

Fightful ने सबसे पहले इस विषय के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि ट्राइबल चीफ के अभी कंपनी से जाने के कोई प्लान्स नहीं हैं और वो आगे इसी तरह काम करते रहेंगे। अब Wrestling Observer Radio के अंतिम एपिसोड में डेव मेल्टजर ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

उन्होंने बताया है कि रेंस ने WWE के साथ नई डील साइन की है। इसके अनुसार वो ज्यादा हाउस शोज़ में ज्यादा मैच नहीं लड़ेंगे। फैंस को खुश होना चाहिए क्योंकि अभी रेंस का WWE करियर खत्म नहीं हुआ है। वो शायद अपना शेड्यूल कम करने वाले हैं। डेव ने बताया:

"यह उनके लिए नहीं है लेकिन परिस्थिति ऐसी है कि उन्हें नई डील मिल गई है और नई डील में कम तारीखें हैं। इसी वजह से वो लाइव इवेंट नहीं करने वाले। मुझे नहीं पता कि वो कितने हाउस शोज़ करेंगे लेकिन वो अभी के मुकाबले काफी ज्यादा कम लाइव इवेंट मैच लड़ेंगे।
Ad

WWE के साथ रोमन रेंस की नई डील ब्रॉक लैसनर और हल्क होगन की तरह है

रोमन रेंस अब हल्क होगन और ब्रॉक लैसनर के स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी वजह से उन्हें दिग्गजों की तरह ही कॉन्ट्रैक्ट मिला है। उन्होंने कहा:

"उनके पास चैंपियनशिप को संभालने की ताकत है। ब्रॉक लैसनर और हल्क होगन की तरह वो कम डेट्स पर काम करेंगे। इसी वजह से वो अपने करियर की नई राह पर निकल गए हैं। उनके बच्चे अभी छोटे हैं और कई अन्य चीज़ें हैं। उनकी उम्र बढ़ते जा रही है और वो अपने शरीर को ज्यादा समय के लिए बचाकर रखना चाहते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications