Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) करीब 3 सालों से WWE को डोमिनेट कर रहे हैं और उन्होंने ट्राइबल चीफ के रूप में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। बता दें, हाल ही में एक फैन ने कहा कि वो रोमन रेंस के टाइटल्स हारने का इंतजार कर रहे हैं। अब अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने उस फैन को अनोखे अंदाज में जवाब दिया है।बता दें, रोमन रेंस ने एक वीडियो शेयर करते हुए उस फैन को चुप रहने और उन्हें एकनॉलेज करने के लिए कहा है। अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस यह टिकटॉक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कर चुके हैं। WWE यूनिवर्स को रोमन रेंस का जवाब काफी पंसद आया है और वो उनकी सराहना कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में WWE में हील के रूप में वापसी की थी। इसके बाद से ही वो WWE में मौजूद अधिकतर बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। ट्राइबल चीफ ने अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को आखिरी बार WrestleMania 39 में डिफेंड किया था। इस इवेंट में उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर उनकी अनडिफिटेड स्ट्रीक समाप्त कर दी थी।WWE सुपरस्टार रोमन रेंस Night of Champions में अपने टाइटल्स डिफेंड नहीं करेंगेRoman Reigns@WWERomanReignsI’m about to have all the titles. #WWENOC @WWESoloSikoa253772964I’m about to have all the titles. #WWENOC @WWESoloSikoa https://t.co/IMyzTtqE5gअनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने WrestleMania 39 के बाद हुए Raw के एपिसोड में नज़र आने के बाद ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड के जरिए WWE टीवी पर आखिरकार वापसी की। वापसी के बाद रोमन रेंस ने द उसोज़ से माफी की मांग कर दी थी। इसके बाद जे उसो ने माफी मांगते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का एक और मौका मांगा था।हालांकि, जल्द ही पॉल हेमन ने ऐलान किया कि द उसोज़ की जगह रोमन रेंस & सोलो सिकोआ Night of Champions में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा होंगे। इस ऐलान के जरिए यह बात साफ हो गई है कि रोमन रेंस इस इवेंट में अपने वर्ल्ड टाइटल्स डिफेंड नहीं करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।