WWE दिग्गज Roman Reigns ने टिकटॉक अकाउंट वापस मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी, खास वीडियो किया शेयर

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम जानकारी

Roman Reigns: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए पिछला एक हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले उनका ऑफिशियल टिकटॉक अकाउंट बंद कर दिया गया। हालांकि अब उन्हें उनका अकाउंट वापस मिल गया है। इस घटना के बाद अब उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Ad

रोमन रेंस के टिकटॉक अकाउंट, जिसमें 1.3 मिलियन से अधिक फॉलअर्स हैं, को अज्ञात कारणों से बैन कर दिया गया था। हालांकि मेगास्टार अब फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वापस आ गए हैं। उन्होंने WrestleMania के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक क्लिप का उपयोग करते हुए खास वीडियो के साथ अपनी वापसी की, जहां उन्होंने कोडी रोड्स पर मिली जीत के बाद सभी का मजाक बनाया था।

Ad

Money in the Bank में कुछ दिन पहले रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। अंत में जे उसो ने रेंस को पिन करके जीत हासिल की। इसके बाद पूरा रेसलिंग वर्ल्ड हैरान रह गया था। रेंस को 1294 दिन बाद WWE रिंग में पिन किया गया।

WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस का हो सकता है बड़ा मैच

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कुछ समय से बहुत ही जबरदस्त चल रही है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगे। ट्रायल कोर्ट में वो अपनी हाजिरी लगाएंगे। इस सैगमेंट में बहुत मजा आएगा। यहां से इस स्टोरी को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। SummerSlam 2023 का आयोजन अगले महीने होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में जे उसो के साथ उनका मुकाबला हो सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि WWE रिंग में उनकी बादशाहत को जे उसो ही खत्म करेंगे। सोलो सिकोआ के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। वो भी कुछ ना कुछ बवाल जरूर खड़ा कर सकते हैं। फैंस इस हफ्ते होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications