WWE Raw के अहम एपिसोड में Roman Reigns की होगी धमाकेदार वापसी, दिग्गज पर साधेंगे निशाना?

WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के वर्तमान समय के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) 25 जुलाई को होने वाले रॉ (Raw) में दिखाई देंगे। Raw का यह एपिसोड समरस्लैम (SummerSlam) से पांच दिन पहले होने वाला है। प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन अपने अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल टाइटल को ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ लास्ट मैन स्टैंडिंग मुकाबले में डिफेंड करने के लिए उतरने वाले हैं।

Madison Square Garden की ऑफिशियल वेबसाइट इस बात का प्रचार कर रही है कि ट्राइबल चीफ और पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी शो में दिखने वाले हैं। इसी एपिसोड के लिए रिडल बनाम सैथ रॉलिंस के मैच का भी प्रचार देखने को मिल रहा है। रोमन यहां ब्रॉक लैसनर पर निशाना साध सकते हैं।

WWE में Madison Square Garden से रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का रहा है बड़ा इतिहास

इस साल की शुरुआत में WWE ने Madison Square Garden में एक लाइव इवेंट का आयोजन किया था। रोमन रेंस ने उसमें हिस्सा लिया था और सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने थ्योरी के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था। मैच के बाद रोमन और द उसोज ने रिंग में जाकर लैसनर पर हमला किया था।

ब्रॉक ने उन लोगों का डटकर सामना किया था, लेकिन रोमन ने स्टील चेयर से लैसनर पर पीछे से हमला किया था। लैसनर को चित करने के बाद रोमन ने दोनों टाइटल के साथ पोज दिए थे और क्राउड से उनका सम्मान करने के लिए बोला था। कुछ हफ्तों बाद WrestleMania 38 में रोमन ने दोनों टाइटल हासिल कर लिए थे और कंपनी के अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन बने थे।

youtube-cover

रोमन रेंस ने हाल ही में कंपनी के साथ एक नई डील साइन की है, जिसके मुताबिक अब वह कंपनी के लिए कम दिन ही काम करेंगे। SummerSlam से पहले वह दोनों ब्रांड्स में एक-एक बार दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में हुए Money In The Bank प्रीमियम लाइव इवेंट में भी रोमन नजर नहीं आए थे और WrestleMania 38 के बाद केवल एक ही बार उन्होंने अपने टाइटल को डिफेंड किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।