Roman Reigns Spotted Training: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) की ट्रेनिंग करते हुए एक वीडियो सामने आई है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो को देखकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।WrestleMania XL नाईट 2 में रोमन रेंस ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड की थी। दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला था। मैच में काफी बवाल भी हुआ। जॉन सीना, द रॉक और द अंडरटेकर ने भी मुकाबले में दखलअंदाजी की। अंत में रेंस को हार का सामना करना पड़ा।रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। खैर मेनिया में हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। अब फैंस उनकी धमाकेदार वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अमेरिकी बॉडी बिल्डर काई ग्रीन ने एक क्लिप साझा की, जिसमें रोमन रेंस को जिम में आयरन पंप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के जरिए इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि वो बहुत जल्द रिंग में वापसी कर सकते हैं। ब्लैक हुड पहने हुए रेंस का लुक जबरदस्त लग रहा है और वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। खबर सामने आई थी कि कंपनी द्वारा उन्हें SummerSlam 2024 से पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। WWE ने जरूर उनके लिए कुछ बड़ा प्लान तैयार किया होगा।WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने लिए कड़े निर्णयरोमन की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन ग्रुप को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में काफी उथल-पुथल भी मची हुई है। WrestleMania XL के बाद सिकोआ ने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद टामा टोंगा और टोंगा लोआ ने भी ग्रुप ज्वाइन किया।सोलो सिकोआ कड़े निर्णय इस समय ले रहे हैं। बड़ी बात ये है कि सिकोआ और पॉल हेमन के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं। सोलो द्वारा लिए गए निर्णयों से हेमन खुश नहीं दिख रहे हैं। वो बहुत डर कर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में इस ग्रुप में और भी बवाल मच सकता है। View this post on Instagram Instagram Post