WWE दिग्गज Roman Reigns के लिए ट्राइबल कोर्ट के ऐलान के बाद फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ, रोमन रेंस और पॉल हेमन
WWE सुपरस्टार्स सोलो सिकोआ, रोमन रेंस और पॉल हेमन

Roman Reigns: द उसोज़ (The Usos) ने WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) & सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोमन रेंस को करीब साढ़े तीन सालों में पहली बार पिन होना पड़ा था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि अभी ट्राइबल चीफ के लिए मुश्किलें खत्म नहीं हुई है।

Ad
Ad

बता दें, द उसोज़ ने हाल ही में ऐलान किया कि इस हफ्ते MSG में होने जा रहे SmackDown के एपिसोड में ट्राइबल चीफ रोमन रेंस का ट्राइबल कोर्ट में ट्रायल होगा। इस बड़े ऐलान के बाद ट्विटर पर फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यह देखना रोचक होगा कि WWE ने इस खास सैगमेंट को लेकर क्या प्लान तैयार कर रखा है।

WWE दिग्गज Roman Reigns के लिए ट्राइबल कोर्ट के ऐलान के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

Ad

(प्लॉट ट्विस्ट, पूरी फैमिली SmackDown में नज़र आने वाली है।)

Ad

(सैमी ज़ेन को रोमन रेंस के खिलाफ गवाही देने के लिए बुलाए।)

Ad

(शो के आखिर में ट्राइबल चीफ निर्दोष पाए जाएंगे।)

Ad

(मुझे उम्मीद है कि वो लोग कहेंगे कि उन्हें ट्राइबल चीफ बने रहने के लिए जे उसो को हराना होगा। लेकिन वो लोग जिस रास्ते भी जाते हैं, मैं इसका आनंद लेने वाला हूं।)

Ad

(पहला ट्राइबल कोर्ट काफी शानदार था। इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।)

Ad

(आप मुझे कह रहे हैं कि द रॉक पिछले तीन साल से जारी इस स्टोरीलाइन में एक बार भी दिखाई नहीं देंगे? ऐसा ना होना बहुत बड़ा मौका गंवाना होगा।)

Ad

(WWE इस बुरे इंसान के लिए कुछ रियल लैजेंड्स लेकर आए।)

Ad

(नहीं आप लोगों (द उसोज़) ने कहा था कि आप द ब्लडलाइन से बाहर हो चुके हैं। आपको ट्राइबल चीफ का ट्रायल लेने का कोई अधिकार नहीं है।)

बता दें, पिछली बार ट्राइबल कोर्ट में सैमी ज़ेन का ट्रायल किया गया था। इस दौरान जे उसो ने सैमी ज़ेन को दोषी साबित होने से बचा लिया था। अब यह देखना रोचक होगा कि इस हफ्ते SmackDown में होने जा रहे ट्राइबल कोर्ट में रोमन रेंस निर्दोष साबित हो पाते हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications