Roman Reigns को लेकर हुआ ब्लॉकबस्टर ऐलान, WWE फैंस की खुशी का नहीं रहेगा ठिकाना

WWE
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर अहम खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Schedule Released: WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) जबरदस्त काम कर रहे हैं। सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से उनकी राइवलरी शानदार चल रही है। कोडी रोड्स भी इसमें शामिल हैं। 5 अक्टूबर, 2024 को Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। वहां पर रोमन और कोडी का मुकाबला जेकब फाटू और सिकोआ के साथ होगा। फैंस इस टैग टीम मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर अब इस साल बाकी दिनों के लिए रेंस के WWE शेड्यूल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस को अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। इसके बाद वो ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में कोडी ने अपने टाइटल को सोलो के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। मुकाबले में काफी बवाल मचा और अंत में रोमन ने शानदार वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया। रेंस की बदौलत कोडी ने आराम से अपने टाइटल को रिटेन किया। रोमन इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में भी नज़र आए।

रोमन रेंस का आगामी टीवी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। असली ट्राइबल चीफ अक्टूबर में SmackDown के तीन और नवंबर में भी तीन शो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये बहुत अच्छी खबर फैंस के लिए है। रोमन अगर WWE टीवी पर नज़र आते रहेंगे तो फैंस का उत्साह बने रहेगा। मौजूदा समय में ब्लडलाइन के साथ उनकी स्टोरी बहुत ही जबरदस्त चल रही है।

Ad

क्या WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की होगी जीत?

WWE Bad Blood में होने वाला टैग टीम मैच बहुत ही शानदार होने की उम्मीद जताई जा रही है। कोडी रोड्स और रोमन रेंस पहली बार साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। हालांकि, इनके बीच मनमुटाव अभी भी चल रहा है। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन ने कोडी से कहा कि वो Bad Blood में उनका पूरा साथ देंगे। उन्होंने इसके बाद ये भी दावा किया वो जल्द ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए आएंगे। यहां से स्टोरी में अब बड़ा मोड़ आ गया है। अब देखा होगा कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन और कोडी जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications