दुनिया की सबसे मशहूर MMA महिला फाइटरों में से एक रहीं रोंडा राउज़ी को UFC हॉल फेम में शामिल किया गया है। लॉस वेगास में हुई सेरेमनी के दौरान कंपनी के प्रेसीडेंट डैना वाइट ने 'राउडी' को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया। ये पहला मौका है, जब किसी महिला फाइटर को UFC हॉल ऑफ फेम में जगह दी गई है। पूर्व बैंटमवेट चैंपियन रोंडा राउज़ी को UFC हॉल ऑफ फेम मॉडर्न विंग्स की क्लास ऑफ 2018 में जगह मिली। रोंडा राउज़ी के साथ स्टेज पर अवॉर्ड लेने के दौरान उनके पति भी मौजूद थे। HISTORY. ? Tune in on @UFCFightPass ➡️ https://t.co/zLsnvTd7So #UFCHoF pic.twitter.com/W9ZVx0xl3b — UFC (@ufc) July 6, 2018 The first woman to enter the #UFCHoF. Congratulations, @RondaRousey. pic.twitter.com/Y6jljPwhR2 — UFC (@ufc) July 6, 2018 पिछले महीने जानकारी सामने आई थी कि WWE सुपरस्टार रोंडा राउज़ी को UFC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। रोंडा राउज़ी ने हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद एक छोटी सी स्पीच थी। उन्होंने MMA में महिला फाइटरों की भागीदारी और खेल के बदले स्वरूप को लेकर बात कही। "जब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो सोचती हूं कि हमने इस खेल को कहां से कहां तक ला दिया। हमने स्ट्रॉन्ग और सेक्सी होने की परिभाषा को ही बदल दिया। एक लड़की होकर लड़ना क्या होता है, हमने इस सोच को बदला।" The sport has been changed forever. #UFCHoF pic.twitter.com/rbejlZ84Pe — UFC (@ufc) July 6, 2018 रोंडा राउज़ी के अलावा UFC हॉल ऑफ फेम की मॉडर्न विंग में फोरेस्ट ग्रिफिन, बीजे पैन, यूरिजा फैबर को भी शामिल किया गया। रोंडा राउज़ी ने कई सारे एतिहासिक काम किए हैं। रोंडा ने साल 2008 में हुए ओलंपिक खेलों में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हुए पहली बार जूडो में मेडल हासिल किया था। वो ओलंपिक मेडल जीतने वाली अमेरिका की पहली जूडो खिलाड़ी थीं। इसके अलावा उन्होंने UFC के विमेंस डीविजन को दुनिया भर में पहचान दिलाई और फेमस करवाया।