WWE में Roman Reigns के खिलाफ मैच से पहले दिग्गज के सामने आई बड़ी चुनौती, जानिए क्या उन्हें मिली सफलता?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने बड़े चैलेंज में हिस्सा लिया
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने बड़े चैलेंज में हिस्सा लिया

Sami Zayn & Roman Reigns: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2023) पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। असल में यह इवेंट मॉन्ट्रियल, कनाडा में है और यह सैमी ज़ेन का होमटाउन है। इस बड़ी चुनौती से पहले सैमी ज़ेन ने एक मजेदार चैलेंज में हिस्सा लिया है।

Ad

सैमी ज़ेन ने एरियल हेलवानी के साथ कपकेक्स बनाए। दरअसल, थोड़े समय पहले ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सैमी प्रसिद्ध स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ कपकेक्स बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यहां बताया कि वो लंबे समय बाद कुकिंग कर रहे हैं क्योंकि WWE में काम करते हुए उन्हें समय नहीं मिलता और वो ज्यादातर समय ट्रेवल कर रहे होते हैं।

सैमी ज़ेन असल में The Great British Bake Off शो के बहुत बड़े फैन हैं और इसी वजह से उन्होंने चैलेंज का काफी अच्छी तरह से सामना किया। वो अंत में बढ़िया केक्स बनाने में सफल रहे।

आप नीचे WWE on BT Sports द्वारा पोस्ट की गई वीडियो को देख सकते हैं:

Ad

WWE Elimination Chamber 2023 में क्या Sami Zayn को Roman Reigns पर मिलेगी जीत?

सैमी ज़ेन ने Royal Rumble 2023 में रोमन रेंस को धोखा देकर फैंस को चौंका दिया था। अगले ही एपिसोड द्वारा रोमन और सैमी के बीच Elimination Chamber 2023 के लिए मैच तय हो गया। ज़ेन ने अभी तक लगातार अपनी जीत का दावा किया है और कहा है कि वो रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करेंगे।

SmackDown के हालिया एपिसोड में भी पूर्व NXT चैंपियन ने पॉल हेमन को धमकी दी थी और कहा था कि रोमन सिर्फ कुछ दिनों के लिए ही चैंपियन हैं। हालांकि, सैमी ज़ेन के चैंपियनशिप जीतने के चांस कम हैं। रोमन के खिलाफ उनका सिंगल्स मैचों में रिकॉर्ड खराब है। साथ ही WrestleMania 39 से पहले WWE अपने टॉप सुपरस्टार से टाइटल नहीं लेना चाहेगा। ऐसे में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को रिटेन रख सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications