"दरार डालने की कोशिश बंद करो!"- WWE Superstar ने Bloodline को लेकर किए गए ट्वीट पर दिया करारा जवाब

Ujjaval
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने जे उसो के साथ अनबन को लेकर बात की
WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने जे उसो के साथ अनबन को लेकर बात की

Sami Zayn: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहता है। इस फैक्शन में थोड़े समय पहले ही सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) को जोड़ा गया है। इससे फैक्शन पहले से ज्यादा बेहतर और मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, ग्रुप में थोड़ी अनबन देखने को मिल रही है।

Ad

ब्लडलाइन फैक्शन में रोमन रेंस, पॉल हेमन और द उसोज़ मौजूद थे। बाद में सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle में डेब्यू करते हुए ग्रुप में अपनी जगह बनाई। दूसरी ओर सैमी ज़ेन लंबे समय से फैक्शन का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे थे। रोमन ने आखिर उन्हें स्टेबल का 'Honorary Uce' बनाया।

जे उसो को शुरुआत से ही सैमी पर भरोसा नहीं है। इसी कारण लगातार अनबन देखने को मिल रही है। SmackDown के एपिसोड में भी जे ने बताया था कि सैमी, ब्लडलाइन के बीच दिक्कतें पैदा करना चाहते हैं। इसी चीज़ को लेकर WWE on FOX के ट्विटर हैंडल में एक पोस्ट डाला गया। इसमें उन्होंने फैंस से जे उसो और सैमी ज़ेन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा। ज़ेन को यह चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा,

"इसे हटाओ! यह चीज़ कभी-कभी खराब हो जाती है लेकिन हम (ब्लडलाइन) साथ हैं। बीच में दरार डालने की कोशिश बंद करो!"

यह रहा सैमी ज़ेन का WWE on Fox को जवाब:

Ad

WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का मानना है कि जे उसो उनका साथ देते हैं

सैमी ज़ेन ने FOX को जवाब देने के कुछ समय बाद एक वीडियो शेयर की जहां सैमी ज़ेन को रिंग में अच्छा प्रदर्शन करते देखकर जे उसो खुश दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में कहा,

"आप सिर्फ उन मौकों पर ध्यान देना चाहते हैं, जब हम एक-दूसरे से टकराते हैं लेकिन आप कभी इस चीज़ पर ध्यान नहीं देते हैं कि जब रिंग में बिजनेस का ध्यान रखने की बात आती है, तो हम हमेशा ही एक-दूसरे की मदद करते हैं। आप उन्हें (जे उसो) देखिए, जैसे वो इस चीज़ को मान रहे हैं!"

यह रही सैमी ज़ेन की पोस्ट:

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications