WWE के मौजूदा चैंपियन ने हाई-प्रोफाइल मैच के दौरान फैंस को दिखाए अपने डांस मूव्स, देखकर आपको भी आएगा मजा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने इस सप्ताह के अंत में एक टाइटल मैच के दौरान कुछ डांस मूव्स करके रिंग में धूम मचा दी।

Ad

WWE का लाइव इवेंट इस बार Monroe, Louisian में हुआ। दोनों ब्रांड के सभी बड़े सुपरस्टार्स ने इसमें हिस्सा लिया। शो में सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, प्रिटी डेडली, शार्लेट फ्लेयर, बेली, रोंडा राउज़ी और शेना बैज़लर जैसे बड़े सुपरस्टार्स ने भी हिस्सा लिया।

लाइव इवेंट के एक फैन द्वारा साझा की गई हालिया क्लिप में सैमी ज़ेन स्ट्रीट प्रॉफिट्स के मोंटेज़ फोर्ड के साथ रिंग में हैं। क्राउड को उत्साहित करने के लिए ज़ेन ने कुछ खास डांस मूव दिखाए। ये देखकर सभी को मजा आया। शो में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप प्रिटी डेडली, स्ट्रीट प्रॉफिट्स और शेमस, बुच के खिलाफ डिफेंड की। मैच बहुत ही अच्छा रहा और अंत में ज़ेन, केविन ने अपने टाइटल को रिटेन कर लिया।

Ad

WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने हासिल की थी बड़ी जीत

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस पिछले कुछ समय से अच्छा काम कर रहे हैं। खासतौर पर सैमी ने पिछले एक साल में बहुत नाम कमाया। द ब्लडलाइन में रहकर उन्होंने अच्छा काम किया। ब्लडलाइन की सफलता के पीछे उनका बहुत बड़ा हाथ रहा। WrestleMania 39 में सैमी और केविन को बहुत बड़ी सफलता मिली। द उसोज़ को हराकर दोनों ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की। इसके बाद रोमन रेंस भी गुस्सा हो गए थे। आलम ये है कि अब द ब्लडलाइन पूरी तरह टूट गई है। जिमी और जे उसो ने रेंस को धोखा दे दिया। हालांकि सोलो सिकोआ ने इस समय रेंस के साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।

सैमी और केविन का टाइटल रन आगे भी अच्छा चलेगा। कंपनी ने दोनों के लिए कुछ ना कुछ प्लान जरूर बनाया होगा। WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को लंदन में होगा। यहां सैमी और केविन अपने टाइटल को प्रिटी डेडली के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications