WWE Superstar की हरकतों को देखकर Roman Reigns के भाई की छूटी हंसी, शो के दौरान कैरेक्टर ब्रेक करने पर हुए मजबूर

..
ब्लडलाइन कंपनी के टॉप फैक्शन में से एक है
ब्लडलाइन कंपनी के टॉप फैक्शन में से एक है

The Bloodline: WWE में फिलहाल द ब्लडलाइन सबसे पावरफुल फैक्शन है। इस टॉप ग्रुप में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns), अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस द उसोज (The Usos), सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) शामिल हैं। दिग्गज पॉल हेमन, ट्राइबल चीफ के स्पेशल काउंसिल हैं।

सैमी ज़ेन इस ग्रुप के सबसे दिलचस्प मेंबर हैं। फैंस ने भी ज़ेन के ब्लडलाइन में शामिल होने की स्टोरीलाइन को बहुत पसंद किया था। सैमी अभी भी सभी जगह छाए हुए हैं। हाल ही में हुए इंटरव्यू में उन्होंने सोलो सिकोआ को कैरेक्टर तोड़ने पर मजबूर कर दिया था।

Clash At The Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में शानदार डेब्यू के बाद सोलो सिकोआ ब्लडलाइन में शामिल हो गए थे। सोलो निश्चित तौर पर एक बहुत ही गंभीर किस्म के स्टार हैं। वो अपने किरदार को लेकर बेहद ही सजग हैं और आसानी से अपने कैरेक्टर से नहीं हटते हैं।

WWE के शो The Bump के हालिया एपिसोड में सैमी ज़ेन ने अपने ब्लडलाइन साथी सोलो को एक या दो बार कैरेक्टर ब्रेक करने के लिए मजबूर कर दिया था। शो में पूर्व आईसी चैंपियन ने ब्लडलाइन में Honorary Uce के रूप में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बात की है।

ब्लडलाइन में ऑफिशियली शामिल होने के बाद सैमी के काम को WWE यूनिवर्स ने बहुत पसंद किया है। जब भी वो रिंग में ट्राइबल चीफ के साथ होते हैं, फैंस सैमी की चैंट करते हुए सुनाई देते हैं।

दिग्गज ने पूर्व WWE आईसी चैंपियन सैमी ज़ेन के ब्लडलाइन फैक्शन में रोल के बारे में बात की

अपने Drive Thru पॉडकास्ट में बात करते हुए दिग्गज जिम कॉर्नेट ने बताया कि भले ही सैमी ज़ेन का काम सभी को बहुत पसंद आ रहा है लेकिन सैमी ग्रुप में रोमन रेंस के गुलाम की तरह हैं। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस शानदार हैं, पॉल भी अच्छे हैं और सैमी भी बेहतरीन हैं। सैमी जब भी बोलना चाहते हैं या बोलने की इजाजत मांगने के लिए अपना हाथ ऊंचा करते हैं, फैंस उनका नाम चैंट करते हैं। सैमी एक गुलाम के रूप में टॉप बेबीफेस बन गए हैं। हां, शो में उन्हें देखना बढ़िया लगता है। "

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links