Sami Zayn: पिछला साल WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के लिए शानदार रहा। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन में वो शामिल रहे। इसके बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) को उन्होंने ज्वाइन किया। ये सबसे मजेदार स्टोरीलाइन रही थी। अब उन्होंने ट्विटर के जरिए साल 2022 के अपने सबसे बेस्ट मैच के बारे में बताया है।WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने वीडियो शेयर कीWrestleMania 38 में सैमी ज़ेन का मुकाबला जॉनी नॉक्सविल के साथ हुआ था। ये मैच बहुत ही शानदार रहा था। ट्विटर पर सैमी ने इसकी एक क्लिप शेयर की। इस मुकाबले के बाद ही उनकी द ब्लडलाइन में शामिल होने की स्टोरीलाइन शुरू हुई थी। द ब्लडलाइन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में सैमी के अलावा द उसोज़ और सोलो सिकोआ भी शामिल हैं।Sami Zayn@SamiZaynMOTY. Happy new year.11428853नवंबर में पिछले साल Survivor Series WarGames इवेंट का आयोजन हुआ था। यहां सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस और ब्लडलाइन के प्रति अपनी वफादारी पेश की थी। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त केविन ओवेंस के ऊपर अटैक कर दिया था। ये स्टोरीलाइन अभी भी जारी है।ओवेंस इसके बाद से लगातार सैमी को भड़का रहे थे। इसके तहत पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में सैमी ज़ेन और रोमन रेंस का मुकाबला जॉन सीना और केविन ओवेंस के साथ हुआ था। इस मैच में सीना और ओवेंस की जीत हुई थी। ओवेंस ने सैमी को पिन करते हुए शानदार जीत हासिल की।उम्मीद के मुताबिक ये साल भी सैमी के लिए अच्छा रहेगा। हील फैक्शन में वो इस समय काम कर रहे हैं लेकिन फैंस द्वारा उन्हें चीयर किया जाता है। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस साल उन्हें कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जाएगा। ये भी कहा गया है कि उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ भी हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत मजा आएगा। रोमन रेंस अगर आएंगे तो फिर वो हार पर अपनी बात रखेंगे। यहां से फिर नई स्टोरीलाइन भी शुरू हो सकती है।Sami Zayn@SamiZaynThe good times never stop here in The Bloodline locker room.5850489WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।