WWE दिग्गज Roman Reigns के भाई से बदले की आग में 38 साल के फेमस Superstar ने किया ट्वीट, जल्द करेंगे हालत खराब

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Sami Zayn: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। फैंस ने जे उसो (Jey Uso) को लेकर जो उम्मीद की थी वो ही देखने को मिला। उन्होंने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के ऊपर अटैक कर दिखा दिया कि अभी भी वो द ब्लडलाइन (The Bloodline) के साथ हैं। खैर ज़ेन को बुरा भी लगा होगा। अब उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

Ad

Royal Rumble 2023 इवेंट के बाद से ही ब्लडलाइन फैक्शन से जे उसो दूर चल रहे थे। उन्होंने संकेत दिए थे कि वो अब सैमी ज़ेन का साथ देंगे। रोमन रेंस को भी लगातार उनके ऊपर गुस्सा आया। जे उसो ने अब साफ कर दिया है कि वो रेंस का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। रेंस का परिवार एक बार फिर एकजुट हो गया है।

खैर सैमी ज़ेन ने अभी भी हार नहीं मानी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बदला लेने की बात कही है। ये बात उन्होंने जे उसो को लेकर कही है।

Ad

Raw के मेन इवेंट में इस बार सैमी ज़ेन और जिमी उसो के बीच मैच हुआ था। रिंगसाइड में जे उसो भी खड़े थे। जिमी उसो की हार हो गई थी। जे उसो इसके बाद जिमी के पास गए। उनके कंधे में थोड़ी देर तक हाथ रखा और इसके बाद बाहर आ गए। सैमी ज़ेन और जे का मिलाप देखने को मिला। सभी को लगा था कि शो यहीं खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जे ने जबरदस्त किक सैमी को मारकर चौंका दिया।

WWE Smackdown में रोमन रेंस करेंगे बड़ा धमाका

WWE WrestleMania 39 में अब फैंस को मजा आएगा। इस बार सैमी के बचाने के लिए कोडी रोड्स भी आए थे। मेनिया में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। कहा ये भी जा रहा है कि द उसोज़ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मजा आएगा। रेंस आएंगे तो जरूर वो जे उसो को गले लगाएंगे। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications