Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने The Bloodline फैक्शन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने फैंस को बताया कि द ब्लडलाइन (The Bloodline) में सबकुछ ठीक चल रहा है। स्मैकडाउन (SmackDown) में इस समय जे उसो (Jey Uso) और सैमी के बीच गड़बड़ चल रही है। इस हफ्ते भी बहुत बवाल देखने को मिला। मामला सही करने के लिए रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) को आना पड़ा। SmackDown में इस हफ्ते The Bloodline का सैगमेंट बहुत ही खास रहा। रोमन ने सैमी और जे उसो को मामला सुलझाने के लिए कहा। सैमी ने इसके बाद अपनी गलतियों के लिए जे से माफी मांगी और हाथ मिलाने की कोशिश की। हालांकि जे ने ये काम नहीं किया। जे ने कहा कि वो सैमी ज़ेन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। जे उसो ने इसके बाद बड़ा बयान दिया। जे ने ये भी बोल दिया कि ट्राइबल चीफ से बिल्कुल भी उन्हें फर्क नहीं पड़ता। ये सैगमेंट बहुत ही मजेदार रहा। हालांकि अभी भी निर्णय कुछ निकला नहीं है। WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने ट्वीटर पर दिया बड़ा बयान सैमी ज़ेन ने अब ट्विटर पर भी कहा कि सब कुछ ठीक है।Sami Zayn@SamiZaynEverything’s fine.10505901ब्लू ब्रांड में हुए सैगमेंट का अंत बहुत ही खास रहा। रोमन रेंस ने जे उसो को सबकुछ सही करने की वार्निंग दी। The Bloodline में इस समय क्या चल रहा है कुछ समझ नहीं आ रहा है। जे उसो और सैमी को लेकर क्या स्टोरीलाइन तैयार की जा रही है ये भी पता नहीं है। कुछ ना कुछ जबरदस्त तो आगे जाकर होगा। सैमी तो सबकुछ सही करने के लिए तैयार है लेकिन जे अभी भी उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को होगा। रोमन रेंस और लोगन पॉल का मुकाबला यहां अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। द उसोज़ भी अपनी चैंपियनशिप को ब्रॉलिंग ब्रूट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। अब देखना हगा कि WWE द्वारा क्या सरप्राइज इस इवेंट में दिया जाएगा। Sami Zayn@SamiZaynANOINTED.10793617WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।