Sami Zayn: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। हर हफ्ते वो चर्चा का विषय बने रहते हैं। सैमी को इस बीच लगातार हार का सामना भी करना पड़ा है। ज़ेन ने इस बार बताया कि हार के बाद भी उन्हें The Bloodline से बाहर नहीं किया जाएगा। ये बहुत बड़ी बात सैमी ने इस बार बताई है।इस साल की शुरूआत से ही The Bloodline में जुड़ने की बहुत कोशिश सैमी कर रहे थे। रोमन रेंस के साथ कई सैगमेंट्स वो नज़र आए। अंत में उनकी कोशिश रंग लाई। रेंस ने उन्हें ऑफिशियल तौर पर कुछ हफ्ते पहले The Bloodline में ज्वाइन कराया। हालांकि रेंस के इस निर्णय से जे उसो हमेशा नाराज नज़र आए। अभी भी सैमी और जे उसो के बीच तनाव बना हुआ है। View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन ने दिया बहुत बड़ा बयानपिछले हफ्ते रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को जे उसो का गुस्सा ठंडा करने की ड्यूटी दी थी। WWE Deutschland पर बात करते हुए सैमी ने कहा,आपको पता है कि मैं अभी भी बहुत कुछ यहां पर रहकर कर सकता हूं। जे उसो को छोड़कर मैं अब सभी के बहुत करीब आ गया हूं। मेरे लिए इस ग्रुप में रहने की कोई कंडीशन नहीं है। ना ही निकालने के बारे में कोई सोचेगा। अगर कोई भी चैंपियनशिप हासिल नहीं कर पाया तब भी मैं इस ग्रुप का हिस्सा रहूंगा। मेरे केस में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेरा रोमन के साथ बहुत अच्छा रिलेशन है। पिछले 9-10 साल से मैं उन्हें जानता हूं। कितनी मेहनत उन्होंने की वो सभी चीजें मुझे पता है। हम दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं। View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन को लेकर WWE का आगे क्या प्लान रहेगा ये देखने वाली बात होगी। जे उसो और सैमी के बीच भी आगे के लिए एक खास स्टोरीलाइन तैयार की जा रही है। अब देखना होगा कि आगे इन दोनों के बीच क्या होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।