Sami Zayn: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड सैमी जेन (Sami Zayn) के लिए शानदार रहा। पिछले कुछ महीनों से जो चीज वो चाहते थे आखिरकार उन्हें मिल गया। फैंस भी सैमी जेन के लिए खुश नजर आ रहे हैं। सैमी जेन अब ऑफिशियल तौर पर द ब्लडलाइन का हिस्सा हो गए है। पिछले हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सैमी जेन को Honorary Uce टी-शर्ट दी और इसके बाद वो खुश हो गए।WWE सुपरस्टार सैमी जेन ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी जताईसैमी जेन पिछले कुछ समय से लगातार द ब्लडलाइन से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे। रिंग में लगातार सभी के साथ नजर भी आते थे। इस हफ्ते सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को एकनॉलेज किया और ये देखकर सैमी जेन भी चुप नहीं बैठे। उन्होंने भी ऐलान किया कि वो रोमन रेंस को एकनॉलेज करते हैं। इसके बाद रोमन रेंस ने सैमी जेन की टी-शर्ट जे उसो से निकालने को कहा। रोमन रेंस ने सैमी जेन को धमकी भी दी। तब ऐसा लगा कि शायद सैमी जेन अब द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला पल था। रोमन रेंस ने उन्हें नई टी-शर्ट दी और फिर दोनों गले मिले। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सैमी जेन ने अब अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अपनी और रोमन रेंस की एक वीडियो पोस्ट की और "A Moment Like This" गाना इसमें लगाया। सैमी जेन बहुत ही इमोशनल इसमें नजर आए।Sami Zayn@SamiZayn164771226https://t.co/2GdObBCJFFद ब्लडलाइन फैक्शन में सैमी जेन का किरदार कुछ अलग होने वाला है। इस फैक्शन के सभी सदस्य सैमी जेन को लेकर खुश है लेकिन जे उसो अभी भी उनसे नाराज है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लगातार ये चीज देखी जा रही है। पिछले हफ्ते भी रिंग में सैमी जेन ने सभी को गले लगाया लेकिन जे उसो से वो नहीं मिले। जब रोमन रेंस ने सैमी जेन को टी-शर्ट दी तब जे उसो बहुत गुस्से में थे। मेन इवेंट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।Sami Zayn@SamiZaynRoman Reigns GIFTED me the HONORARY UCE T-shirt (now available at @WWEShop & selling like crazy, from what I hear)Disrespect the shirt = disrespect The Bloodline. Might just come to Raw on Monday to sort this out.Oh, and I don’t travel alone. Pack your bags uce. @WWESoloSikoa twitter.com/ajstylesorg/st…AJ Styles@AJStylesOrgMan, people will do anything for a T-shirt these days… #pathetic twitter.com/samizayn/statu…12411991Man, people will do anything for a T-shirt these days… #pathetic twitter.com/samizayn/statu…Roman Reigns GIFTED me the HONORARY UCE T-shirt (now available at @WWEShop & selling like crazy, from what I hear)Disrespect the shirt = disrespect The Bloodline. Might just come to Raw on Monday to sort this out.Oh, and I don’t travel alone. Pack your bags uce. @WWESoloSikoa twitter.com/ajstylesorg/st…WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।