Sami Zayn: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) को सबसे चर्चित फैक्शन माना जा सकता है। इस फैक्शन के लीडर रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है वहीं ग्रुप के अन्य सदस्य द उसोज़ (The Usos) हैं। उनके पास टैग टीम टाइटल्स हैं। कुछ समय पहले सोलो सिकोआ को फैक्शन में शामिल किया गया है। सैमी जेन इस ग्रुप के Honorary Uce हैं। वो काफी महीनों से ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे और बाद में उन्हें आखिर इस ग्रुप में जुड़ने का मौका मिला। जिमी उसो, सोलो सिकोआ और खुद रोमन रेंस को सैमी जेन का फैक्शन में रहना पसंद है लेकिन जे उसो के साथ पूर्व NXT चैंपियन की थोड़ी अनबन रही है। WWE सुपरस्टार ने ब्लडलाइन फैक्शन में चल रही दिक्कतों को लेकर कही बड़ी बात View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के अंतिम एपिसोड में जे उसो के कारण सैमी जेन को रिकोशे के खिलाफ मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बाद में जे और सैमी के बीच थोड़ी अनबन देखने को मिली थी। अब सैमी ने इस चीज़ पर बात की है। उन्होंने बताया कि फैक्शन में सबकुछ सही है और वो इन चीज़ों को खुद तक रखना चाहते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट द्वारा बताया, "चीज़ें थोड़ी बिगड़ गई थी लेकिन द ब्लडलाइन अभी अच्छा काम कर रहा है। इस समय आप हमारी प्राइवेसी की कद्र करें।"यह रहा सैमी जेन का ट्वीट:Sami Zayn@SamiZaynThings got a little tense but The Bloodline is doing just fine. Please respect our privacy at this time.45940आपको बता दें कि जे उसो ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्लडलाइन की तस्वीर डाली थी और उन्होंने यहां सैमी जेन को हटा दिया था। दरअसल, WWE Crown Jewel की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लडलाइन के सभी सदस्य और लोगन पॉल मौजूद थे। इसी से जुड़ी तस्वीर जे ने पोस्ट की लेकिन इसमें सैमी नहीं थे। इससे पता चलता है कि अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन को जेन का फैक्शन में रहना पसंद नहीं है। अभी तक सैमी जेन ने ब्लडलाइन का दिल जीतने के लिए सबकुछ किया है। इसी वजह से उन्हें अभी बाहर नहीं किया जा सकता है। खैर, अगर रोमन रेंस को सैमी पर शक होता है या फिर उनके बीच दिक्कतें आती हैं तो फिर वो सैमी को अपने ग्रुप से बाहर जरूर कर देंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।