Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline में फूट डालने वाले मौजूदा WWE चैंपियन ने किया चौंकाने वाला मैसेज, ट्विटर पर किया रिएक्ट

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Sami Zayn: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन (Sami Zayn) ने इस बार ट्विटर के जरिए रोमन रेंस (Roman Reigns) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) को इनडायरेक्ट मैसेज भेजा है। ज़ेन का जलवा WWE में पिछले एक साल से बरकरार है।

द ब्लडलाइन में रहकर सैमी ने अच्छा काम किया था। उनकी वजह से इस फैक्शन को भी सफलता मिली। Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में इस साल सैमी ने एक कारनामा किया था। इसके बाद माहौल पूरा बदल गया था। उन्होंने अपने दोस्त केविन ओवेंस को बचाने के लिए रोमन रेंस के ऊपर टर्न ले लिया था। यहां से ब्लडलाइन टूट गई थी। जे उसो भी इसके बाद कुछ समय तक साइड हो गए थे।

करीब एक साल पहले सैमी ज़ेन ने शुरूआत में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन से संपर्क किया था। WWE ने तीन सेकेंड का इसका एक वीडियो पोस्ट किया। इस पर सैमी ने चार शब्दों का मैसेज दिया। उन्होंने "One year ago today" लिखा।

WWE Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस की हुई थी जीत

Elimination Chamber 2023 में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। इस मैच में सैमी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। हालांकि अंत में सैमी को हार का सामना करना पड़ा था।

WrestleMania 39 सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के लिए शानदार रहा। द उसोज़ को हराकर दोनों ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी। सैमी की राइवलरी अभी भी द ब्लडलाइन के साथ चल रही है। सैमी और केविन का साथ इस समय मैट रिडल दे रहे हैं। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ज़ेन और ओवेंस अपनी चैंपियनशिप को द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Backlash 2023 में भी बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सैमी, केविन और रिडल का मुकाबला सोलो सिकोआ और द उसोज़ के साथ होगा। इस मैच में भी मजा आएगा। रोमन रेंस की वापसी कब होगी ये भी देखने वाली बात होगी। वो भी बहुत जल्द रिंग में आकर धमाल मचाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links