"WWE में Roman Reigns के फैक्शन The Bloodline को हराना अब बहुत मुश्किल होगा"- 35 साल के Superstar ने दिया बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

Santos Escobar: WWE Survivor Series WarGames इवेंट इस बार जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स (The Brawling Brutes) के बीच शानदार वॉरगेम्स मैच हुआ था। इस मैच में ब्लडलाइन ने शानदार जीत हासिल की थी। सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और जे उसो (Jey Uso) ने इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

WWE सुपरस्टार सैंटोस इस्कोबार ने दिया बहुत बड़ा बयान

SmackDown सुपरस्टार सैंटोस इस्कोबार ने WWE द बंप पर रोमन रेंस के फैक्शन ब्लडलाइन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस्कोबार ने कहा कि अब इस ग्रुप को हराना बहुत ही मुश्किल होगा। 35 साल के इस्कोबार ने कहा,

सैमी ने अपनी वफादारी इस बार रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के प्रति दिखा दी। अब ये फैक्शन और भी मजबूत हो गया है। जे उसो ने भी सैमी को स्वीकार कर लिया। अब ये आगे भी अपराजेय रहेंगे। इस फैक्शन को हराना बहुत ही मुश्किल होगा।

वॉरगेम्स मैच का अंत बहुत ही शानदार अंदाज में हुआ था। जे उसो और सैमी ज़ेन के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। मुकाबले से पहले भी रोमन रेंस ने दोनों से बात की थी। मैच के दौरान भी दोनों आपस में उलझ गए थे। सैमी ने केविन ओवेंस को अंत में पहले लो ब्लो मारा और इसके बाद जबरदस्त किक मार दी। जे उसो ने इसके बाद अपना फिनिशिंग मूव लगाकर ओवेंस को पिन किया और जीत हासिल की।

मैच जीतने के बाद रोमन रेंस और जे उसो ने गजब अंदाज में सैमी ज़ेन को गले लगाया। सभी ने अब पूरी तरह सैमी को स्वीकार कर लिया है। अब ये ग्रुप और भी मजबूत हो गया है। द उसोज़ इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। सैमी और सोलो सिकोआ को भी आने वाले समय में तगड़ा पुश मिलेगा। रोमन रेंस इस ग्रुप को अच्छे अंदाज में लीड कर रहे हैं। पॉल हेमन का साथ इन्हें मिल रहा है। अब देखना होगा कि WWE ने इस फैक्शन के लिए आगे क्या प्लान तैयार किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links