AEW के बॉस टोनी खान (Tony Khan) द्वारा रेसलिंग ऑब्जर्वर लाइव पर किये गए बड़े घोषणा के बाद WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (Sasha Banks) ने ट्विटर के जरिए इस चीज़ पर प्रतिक्रिया दी है। AEW हेड ऑफ डायरेक्टर ने घोषणा की कि समुराई डेल सोल इस हफ्ते Dynamite के शो के दौरान रेसलिंग करने वाले हैं। समुराई को WWE में कलिस्टो (Kalisto) के नाम से जाना जाता था।बता दें, टोनी खान ने रेसलिंग ऑब्जर्वर लाइव पर ब्रायन अल्वारेज से बात करते हुए Dynamite के मैच कार्ड को लेकर चर्चा की। पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि FTR ओपन चैलेंज में दो लूचाडोर्स के खिलाफ मैच में AAA टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करते हुए नजर आएंगे। टोनी खान ने घोषणा की कि ये दोनों लूचाडोर्स समुराई डेल सोल और एयरो स्टार होंगे। साशा बैंक्स ने इस घोषणा के बाद ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी।Mercedes Varnado@SashaBanksWWESamuray Del Sol1:29 AM · Nov 4, 20215880449Samuray Del Solबता दें, कलिस्टो उर्फ समुराई जब WWE का हिस्सा थे तो उनकी साशा बैंक्स के साथ काफी अच्छी दोस्ती थी। अप्रैल के महीने में कलिस्टो को WWE द्वारा रिलीज किया गया था और रिलीज के बाद यह पहला मौका है जब कलिस्टो रिंग में नजर आए हो।LUDO 🇫🇷🎗#WeWantLHP 🙏🏼@realudovic#LuchaBoss 🔥🙌🏼❤️ twitter.com/sashabankswwe/…Mercedes Varnado@SashaBanksWWESamuray Del Sol1:42 AM · Nov 4, 20211811Samuray Del Sol#LuchaBoss 🔥🙌🏼❤️ twitter.com/sashabankswwe/… https://t.co/63sN0VKbraएयरो स्टार काफी टैलेंटेड हाइ फ्लायर हैं और यह देखना रोचक होगा कि वो AEW में समुराई के साथ मिलकर कितनी सफलता हासिल कर पाते हैं। फिलहाल AEW में FTR के खिलाफ पहले मैच में समुराई & एयरो स्टार की टीम को हार मिली है।WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स पहले भी AEW द्वारा किये गए घोषणा पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैंMercedes Varnado@SashaBanksWWE12 🌟youtu.be/9jK-NcRmVcw11:22 AM · Sep 5, 2021401848312 🌟youtu.be/9jK-NcRmVcwयह पहला मौका नहीं है जब साशा बैंक्स ने AEW से जुड़ी किसी चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी हो। बता दें, AEW All Out से एक दिन पहले साशा बैंक्स ने डेनियल ब्रायन के AEW में जाने के संकेत दिए थे। इसके अलावा हाल ही में भी साशा बैंक्स ने AEW सुपरस्टार सीएम पंक का अपने ट्वीट में जिक्र किया था।साशा बैंक्स वर्तमान समय में SmackDown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर के साथ फ्यूड में हैं और पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में साशा का शॉट्जी ब्लैकहार्ट के साथ भी फ्यूड शुरू होने के संकेत दिए गए थे।